It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

महापौर ने प्राचीन हनुमान मंदिर में टेका मत्था
By Lokjeewan Daily - 14-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। नव निर्वाचित महापौर जसवंत कंवर ने हीरापुरी उस्ताद की बगीची में मत्था टेका व शहर में अमन और खुशहाली की कामना की। महापौर जसवंत कंवर ने मेवाड़ के गुरु हनुमान हीरापुरी उस्ताद की समाधि पर भी शीश नवाया। बगीची में आयोजित भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों का सम्मान किया गया। पार्षदों को मेवाड़ी पगड़ी और उपरना ओढ़ा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि आज हीरा पुरी उस्ताद की बगीची में महाबली सरकार के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। जंहा काफी सकारात्मक ऊर्जा मिली। उन्होंने कहा कि इस आनंद धाम बगीची में सभी समाजजनों से मिलने का अवसर मिला।  इस मौके पर उस्ताद रामपुरी गोस्वामी, पहलवान महेश पुरी, भाजपा नेता अनिल पुरी, चंदन पुरी, मनीष भदादा, नवीन नराणीवाल ने महापौर व पार्षदों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद रमेश खोईवाल, राजेंद्र जैन, बनवारीलाल शर्मा, शंकर जाट, संपत महाकाल, दीपक पुरोहित, पूर्णिमा जैन, भगत सेन, अनिल डीडवानिया, मुकेश शर्मा, छगनलाल माली का स्वागत किया गया।

अन्य सम्बंधित खबरे