
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री रामलीला कमेटी की ओर से आजाद चौक में आयोजित रामलीला मंचन में बीती रात भगवान श्रीराम और सीता का विवाह आकर्षण का केंद्र रहा। इससे पूर्व पुष्पवाटिका में श्रीराम-सीता के मिलन और रावण-बाणासुर संवाद के मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमेटी अध्यक्ष मंजू पोखरना ने बताया कि लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने भी दर्शकों को रोमांचित किया। रावण की भूमिका कमल कसारा, बाणासुर की नंदकिशोर जीनगर, श्रीराम की दीपक सोनी, लक्ष्मण की सुमित पाराशर, पिलपिली सरकार की लादूलाल भांड ने भूमिका निभाई। धनुष यज्ञ में पिलपिली सरकार के धनुष तोडऩे के स्वांग को दर्शकों ने खूब सराहा। बैंड-बाजों के साथ घोड़ों पर पहुंची भगवान राम की बारात का श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। राम सीता विवाह के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कन्यादान कर सहयोग किया। इस मौके पर रामलीला मैदान में कन्या भोज का आयोजन किया गया। मंचन के प्रांरभ में हुई आरती में डॉ. अजय गर्ग, रेनू गर्ग, पंडित कृष्णतनय, श्याम जाजू, सुनीता जाजू, रीना शर्मा, आस्था शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा और छीतरमल लड्डा उपस्थित रहे। सभी का कमेटी के संरक्षक अशोक पोखरना, रामगोपाल सोनी, मोहन चौधरी, अलका त्रिपाठी आदि ने स्वागत किया।


मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस सम्मेलन में प्रस्तुत किए राजस्थ . . .
2026-10-14 17:51:13
सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी . . .
2026-10-14 17:46:27
29 नवंबर को होगा विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह, 71 सदस्यीय आयोजन सम . . .
2026-10-14 13:51:42
जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच पानी की बोतल भरने से मना करन . . .
2026-10-14 18:00:14
जयपुर में नवरात्रि के साथ ही गरबा महोत्सव की रौनक शुरू,गरबा में ग . . .
2026-10-13 18:00:43
कांग्रेस ने 57 जिला परिषद उम्मीदवारों की घोषणा की . . .
2026-10-13 17:54:39