It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

रायला के डॉ. आशुतोष पारीक विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल, जिले का नाम किया रोशन
By Lokjeewan Daily - 15-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। रायला निवासी प्रो. डॉ. आशुतोष पारीक ने वर्ष 2026 की एल्सेवियर विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान प्राप्त कर रायला गांव एवं भीलवाड़ा जिले को गौरवान्वित किया है। फार्माकोलॉजी एवं फार्मेसी क्षेत्र के 1,66,116 शोधकर्ताओं में उन्होंने शीर्ष 2500 में स्थान बनाया है। भारत स्तर पर भी इस क्षेत्र के शीर्ष 45 मे वैज्ञानिकों में शामिल हैं। डॉ. पारीक वर्तमान में वनस्थली विद्यापीठ के फार्मेसी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वे रायला निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री देवीलाल पारीक के पुत्र हैं। उन्होंने बी.एन. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, उदयपुर से बी.फार्म एवं एम.फार्म की शिक्षा स्वर्ण पदक के साथ पूर्ण की।  लगभग 18 वर्षों से शोध एवं औषधि विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत डॉ. पारीक के प्रमुख शोध विषयों में अस्थमा के लिए नवीन औषधि-वितरण प्रणालियां, न्यूरोफार्माकोलॉजी तथा कैंसर उपचार शामिल हैं। उन्हें डीबीटी, आईसीएमआर एवं डीएसटी-एसईआरबी जैसी प्रमुख भारत सरकार की वैज्ञानिक संस्थाओं  से यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। यह वैश्विक सूची अमेरिका स्थित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े वैज्ञानिकों द्वारा विकसित मानकीकृत शोध-साइटेशन पर आधारित है और एल्सेवियर डेटा रिपॉजिटरी पर प्रकाशित होती है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक जगत में पहचान बनाना पूरे भीलवाड़ा जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

अन्य सम्बंधित खबरे