It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नवरात्र के पांचवें दिन शक्तिधाम में मां का स्कंदमाता स्वरूप में हुआ भव्य शृंगार
By Lokjeewan Daily - 15-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। शारदीय नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर शक्तिधाम में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। नवरात्र के पांचवें पावन दिवस पर माता रानी का मां स्कंदमाता के दिव्य रूप में मनोहारी शृंगार किया गया। सुगंधित पुष्पों, नवीन वस्त्राभूषणों और विशेष स्वर्ण-रजत आभूषणों से सज्जित मां की अलौकिक छवि के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
मंदिर के पुजारी सत्यनारायण कुदाल ने बताया कि नवरात्र के चलते मंदिर परिसर में ब्रह्ममुहूर्त से ही विशेष अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार जारी हैं। बस स्टैंड परिसर के निकट स्थित होने के कारण स्थानीय शहरवासियों के अलावा दूर-दराज से आने-जाने वाले यात्री भी बड़ी संख्या में दर्शन और आरती का लाभ ले रहे हैं। सुबह व शाम की महाआरती में समूचा प्रांगण जय माता दी के जयकारों से गूंज उठता है। पुजारी कुदाल के अनुसार नवरात्र महोत्सव के समापन अवसर पर महाअष्टमी व महानवमी पर विशेष हवन-यज्ञ पूर्णाहुति का आयोजन होगा। इसके पश्चात विशाल कन्या पूजन और कन्या भोज कराया जाएगा, जिसमें कन्याओं को चुनरी, दक्षिणा व प्रसादी भेंट की जाएगी। साथ ही महाप्रसाद वितरण का व्यापक आयोजन भी रहेगा।

अन्य सम्बंधित खबरे