
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज एवं एसआरजी अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग तथा आईएसए झालावाड़ सिटी ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पॉइंट ऑफ केयर अल्ट्रासाउंड विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आईएसए नेशनल और राजस्थान सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट्स के आतिथ्य एवं प्रायोजन में संपन्न होगा। विभाग के फैकल्टी के रूप में डॉ. अरुण गौड़ को इस कार्यशाला में विशेष रूप से व्याख्यान देने और अपने बहुमूल्य अनुभव व विशेषज्ञता को साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला की मुख्य थीम विजुलाइजिंग द इनविजिबल पोकस फॉर सेफ एनेस्थेसिया रखी गई है, जो चिकित्सा के क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड की उपयोगिता को रेखांकित करती है। कॉलेज के एलटी-3 में सुबह 8 बजे से शाम 5बजे तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में इकोकार्डियोग्राफी (बेसिक से लेकर चुनौतीपूर्ण केस), ई-फास्ट (ट्रॉमा और फ्लूइड स्टेटस असेसमेंट), तथा गैस्ट्रिक एवं लंग अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण व हैंड्स-ऑन डेमोस्ट्रेशन दिया जाएगा। इस अकादमिक सत्र के लिए राजस्थान मेडिकल काउंसिल द्वारा 2 क्रेडिट ऑवर्स भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, इस कार्यशाला के आयोजन चेयरपर्सन डॉ. राजन नंदा, ऑर्गनाइजिंग सचिव डॉ. उपेंद्र कुमार व डॉ. प्रीतिलता सिंह तथा कोषाध्यक्ष डॉ. अटल राज मेहता हैं। इस कार्यशाला से क्षेत्र के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स और चिकित्सा विद्यार्थियों को अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।


मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस सम्मेलन में प्रस्तुत किए राजस्थ . . .
2026-10-14 17:51:13
सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी . . .
2026-10-14 17:46:27
29 नवंबर को होगा विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह, 71 सदस्यीय आयोजन सम . . .
2026-10-14 13:51:42
जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच पानी की बोतल भरने से मना करन . . .
2026-10-14 18:00:14
जयपुर में नवरात्रि के साथ ही गरबा महोत्सव की रौनक शुरू,गरबा में ग . . .
2026-10-13 18:00:43
कांग्रेस ने 57 जिला परिषद उम्मीदवारों की घोषणा की . . .
2026-10-13 17:54:39