It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आईएमए की प्रदूषण नियंत्रण समिति में डॉ. फरियाद सदस्य मनोनीत
By Lokjeewan Daily - 15-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ.अनिल जे. नायक ने प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण समिति का गठन किया है। इस नवगठित समिति में भीलवाड़ा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. फरियाद मोहम्मद को सदस्य मनोनीत किया गया है।  यहसमिति देश भर के चिकित्सा क्षेत्र से पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सुझावों पर विचार-विमर्श कर नीति निर्धारण का कार्य करेगी। साथ ही, प्रदूषण व पर्यावरण के गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार को आवश्यक सुझाव देकर उनके प्रभावी क्रियान्वयन में आईएमए की ओर से महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करेगी। डॉ. मोहम्मद के मनोनयन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनील चुघ, डॉ. एम. पी. शर्मा सहित राजस्थान प्रदेश आईएमए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने  प्रसन्नता व्यक्त की।

अन्य सम्बंधित खबरे