
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। दीपावली के त्योहार को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आजाद चैराहा स्थित मैसर्स शिव भोलेनाथ ट्रेडर्स पर सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित पाया गया। वहीं, मौके पर अवधिपार, खराब एवं नकली खाद्य सामग्री मिलने पर करीब 123 किलोग्राम सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। निरीक्षण के दौरान टीम को मुरमुरे, अचार, इल्ली लगे मक्का दलिया, खराब एवं सिंथेटिक कलर से निर्मित सॉस, नकली सरस घी, अवधिपार भावभाजी के पैकेट, एमडीएच देगी लाल मिर्च, पापड़, पापड़ कतरन, ड्राई फ्रूट, मल्टीग्रेड आटा तथा बालाजी चना दाल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ मिले। इनमें 12 किलोग्राम मुरमुरे, 10 किलोग्राम आचार, 18 किलोग्राम इल्ली लगा मक्का दलिया, 25 किलोग्राम खराब एवं सिंथेटिक कलर से निर्मित सॉस, 5 किलोग्राम नकली सरस घी, 16 किलोग्राम पापड़ सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। टीम ने नियमानुसार संबंधित सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया, ताकि इनका उपयोग या बिक्री नहीं हो सके। सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि दीपावली से पूर्व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। मिठाई, मावा, दूध, पनीर, घी एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए निरीक्षण और नमूनीकरण की कार्रवाई लगातार की जा रही है। खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री खरीदते समय पैकेट पर अंकित निर्माण एवं समाप्ति तिथि, गुणवत्ता संबंधी जानकारी और लाइसेंस विवरण अवश्य जांचें। खुले, संदिग्ध अथवा असामान्य रंग एवं गंध वाले खाद्य पदार्थों की खरीद से बचें तथा मिलावट की आशंका होने पर विभाग को सूचना दें। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी साक्षी जैन, शाहरुख हुसैन सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच करवाई जाएगी तथा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। दीपावली तक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, नमूनीकरण और मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस सम्मेलन में प्रस्तुत किए राजस्थ . . .
2026-10-14 17:51:13
सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी . . .
2026-10-14 17:46:27
29 नवंबर को होगा विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह, 71 सदस्यीय आयोजन सम . . .
2026-10-14 13:51:42
जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच पानी की बोतल भरने से मना करन . . .
2026-10-14 18:00:14
जयपुर में नवरात्रि के साथ ही गरबा महोत्सव की रौनक शुरू,गरबा में ग . . .
2026-10-13 18:00:43
कांग्रेस ने 57 जिला परिषद उम्मीदवारों की घोषणा की . . .
2026-10-13 17:54:39