
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के सुभाष नगर थाना इलाके में ब्याज माफियाओं और भू-माफियाओं के अवैध दबाव व मानसिक प्रताडऩा से आहत होकर एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों एवं समाज के लोगों ने महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। सुभाष नगर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में शिवाजी मार्ग निवासी प्रार्थी कमलेश कुमार दरोगा ने बताया कि उनके भाई दुर्गेश कुमार ने योगेश माली व उसके अन्य साथियों (विकास उपाध्याय, प्रकाश मूंदड़ा, भंवर लाल शर्मा, राकेश भदादा, निलेश जैन, शांति लाल अहीर, मुकेश अहीर, अकरम शाह) से पैसे उधार लिए थे। प्रार्थी के अनुसार, 2 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज के हिसाब से पूरे 16,35,000 रुपये ब्याज सहित चुका दिए गए थे, इसके बावजूद आरोपी 10 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से अवैध ब्याज व राशि की मांग कर रहे थे।
कोर्ट में खाली चेक-स्टाम्प ऐंठने का आरोप
आरोप है कि गत 8 अक्टूबर को आरोपी योगेश माली व उसके साथी पीडि़त के घर में घुस आए और गाली-गलौज व मारपीट पर आमादा हो गए। आरोपियों ने जबरन दबाव बनाकर 16.35 लाख रुपये का इकरारनामा लिखवा लिया तथा खाली चेक और स्टाम्प पेपर ले लिए। इसके बाद भी आरोपियों ने पीड़ित को लगातार धमकियां दीं कि अगर पैसे नहीं दिए तो पूरे परिवार को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देंगे।
दबाव में आकर उठाया आत्मघाती कदम
पीडि़त दुर्गेश कुमार आरोपियों द्वारा बार-बार फोन कर दी जा रही धमकियों और मकान पर अवैध कब्जे के डर से गहरे मानसिक तनाव में आ गया। 14 अक्टूबर को आरोपी पुन: घर आए और जान से मारने तथा घर पर कब्जा करने की धमकी दी। लगातार मिल रही मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से क्षुब्ध होकर दुर्गेश ने घर के छत वाले कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
आरोपियों को फांसी की मांग, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए परिजनों ने एमजीएच मोर्चरी के बाहर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करेगी। फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।


मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस सम्मेलन में प्रस्तुत किए राजस्थ . . .
2026-10-14 17:51:13
सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी . . .
2026-10-14 17:46:27
29 नवंबर को होगा विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह, 71 सदस्यीय आयोजन सम . . .
2026-10-14 13:51:42
जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच पानी की बोतल भरने से मना करन . . .
2026-10-14 18:00:14
जयपुर में नवरात्रि के साथ ही गरबा महोत्सव की रौनक शुरू,गरबा में ग . . .
2026-10-13 18:00:43
कांग्रेस ने 57 जिला परिषद उम्मीदवारों की घोषणा की . . .
2026-10-13 17:54:39