It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पद संचलन में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के जयकारों से गूंजी काशीपुरी
By Lokjeewan Daily - 16-10-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशीपुरी शाखा की ओर से विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में माधव उद्यान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचलन से पहले माधव उद्यान में शस्त्र पूजन किया गया, जिसमें गुरुजी और हेडगेवार जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उनकी पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विभाग संघचालक चांदमल सोमानी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे और कहा कि हमें अपनी जनसंख्या के बारे में सोचना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी रामेश्वर लाल काबरा ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उत्सव का संचालन कार्यवाह मोहित अजमेरा और मुख्य शिक्षक शक्ति सिंह ने किया, जबकि ध्वज वाहिनी प्रमुख संजय कुमार लढ़ा रहे। गणवेश में अनुशासित रूप से सुसज्जित स्वयंसेवकों का यह कारवां आकर्षण का केंद्र रहा। माधव उद्यान, काशीपुरी से पथ संचलन का शुभारंभ हुआ, जहां से स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर आगे बढ़े। यह संचलन काशीपुरी और वकील कॉलोनी के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुन: माधव उद्यान पहुंचकर संपन्न हुआ। संचलन के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्तिमय हो गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। इस दौरान कार्यक्रम में समाजसेवी गोविंद प्रसाद सोडाणी, ललित कुमार जैन, पुनीत कुमार बम्ब, बद्री मेघवंशी, दिनेश कुमार जैन, जगमोहन चौधरी, डॉ. आशुतोष गर्ग, आनंदीलाल सिंघवी, आशीष जैन, दर्शन सोनी, बसंत काबरा, गौतम कोठारी, प्रदीप मेहता, हिमांशु कोठारी सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचलन के समापन पर माधव उद्यान में सभी स्वयंसेवकों ने एकत्रित होकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

अन्य सम्बंधित खबरे