It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजसमंद पुलिस ने पंचायती राज चुनाव को लेकर किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
By Lokjeewan Daily - 16-10-2026


-  मतदान केंद्रों की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
-मतदान वाले क्षेत्रों  में पुलिस की सक्रिय निगरानी
राजसमंद लोकजीवन। आगामी पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  महेंद्र पारिक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान प्रकोष्ठ, बंशी लाल के पर्यवेक्षण में जिले में चुनाव संबंधी सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। राजसमंद डीवाईएसपी नेत्रपाल सिंह, नाथद्वारा डीवाईएसपी शिप्रा राजावत, वृत्ताधिकारी भीम डीवाईएसपी राकेश वर्मा एवं डीवाईएसपी कुंभलगढ़  जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संबंधित थानाधिकारियों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने थाना क्षेत्रों की चुनाव होने वाली ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। साथ ही मतदान वाले क्षेत्रों के बाजारों, गांवों, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा नियमित गश्त एवं फ्लैग मार्च किया जा रहा है। प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा लोगों से संवाद कर चुनाव के दौरान शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है। वहीं गांवों में ग्रामीणों एवं मतदाताओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का विश्वास दिलाया जा रहा है तथा बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आमजन से अपील की जा रही है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के भ्रामक संदेश, फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें। गांवों एवं बाजारों में किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी मिलने, मतदाताओं को डराने-धमकाने अथवा प्रलोभन देने का प्रयास होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। राजसमंद पुलिस की आमजन से अपील है कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में जिम्मेदारी से भाग लें, आपसी भाईचारा बनाए रखें और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। निर्भीक होकर मतदान करें, राजसमंद पुलिस आपकी सुरक्षा में तैनात है।

अन्य सम्बंधित खबरे