
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- 15 फीट हवा में उछलकर गिरी
- गंभीर हालत में एमजीएच रेफर
भीलवाड़ा लोकजीवन। बीगोद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 758 पर कुड़ी चौराहे के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आस्था के धाम जोगणियां माता के दर्शन करने जा रही दो महिलाओं को एक बेकाबू लग्जरी कार ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। भिड़ंत की तीव्रता इतनी भयानक थी कि दोनों महिलाएं हवा में करीब 15 फीट ऊपर उछलकर सडक़ से दूर जा गिरीं। इस दिल दहला देने वाले हादसे में दोनों महिलाएं खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व राहगीर एकत्रित हो गए।
दर्शन के लिए निकली थीं, रास्ते में ही काल बनकर आई रफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह कुड़ी चौराहे के पास दोनों महिलाएं सडक़ किनारे पैदल जा रही थीं। वे जोगणियां माता मंदिर दर्शन के लिए निकली थीं। तभी पीछे से अत्यधिक तेज गति में आ रही एक कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया। लहराती हुई बेकाबू कार ने सीधे सडक़ किनारे चल रही महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई और दोनों महिलाएं उछलकर दूर जा गिरीं। हादसे में नंदू देवी शर्मा और उनके साथ मौजूद अन्य महिला के हाथ-पैरों में गंभीर मल्टीपल फ्रैक्चर हो गए तथा सिर व शरीर पर गहरे घाव लगे।
ग्रामीणों ने संभाला, निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
सडक़ पर लहूलुहान पड़ी महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को संभाला और आनन-फानन में निजी वाहन की व्यवस्था कर सवाईपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया, लेकिन हड्डियों में गंभीर फ्रैक्चर और नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
दोनों महिलाओं का ट्रॉमा वार्ड में उपचार जारी
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका सघन उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद चालक कार को भगाकर मौके से फरार होने की फिराक में था, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के चलते पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।


पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत . . .
2026-10-16 17:23:23
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस सम्मेलन में प्रस्तुत किए राजस्थ . . .
2026-10-14 17:51:13
सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी . . .
2026-10-14 17:46:27
अग्रवाल समाज जयपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित; नेमी चंद . . .
2026-10-17 14:44:51
गरबा-डांडिया में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘शक्ति सुरक्षा अभियान . . .
2026-10-16 17:36:50
6 एपीओ RAS को पोस्टिंग; दो आरएएस के तबादले . . .
2026-10-16 17:29:39