
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के भीमगंज थान के एक सहायक उपनिरीक्षकऔर दो हेडकांस्टेबलो को अचानक पुलिस लाइन में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से भीमगंज थाना स्टाफ और पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा करीब पांच दिन पहले भीमगंज थाने में तैनात एएसआई कैलाश खटीक, दीवान उमराव और दीवान जानकी लाल को तुरंत पुलिस लाइन में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से पुलिस लाइन के लिए रिलीव भी कर दिया गया। कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए भेजा गया है और इस संबंध में कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि, बिना किसी लिखित आदेश के अचानक हुई इस कार्रवाई के पीछे के असली कारणों को लेकर महकमे और शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार, लाइन हाजिर किए गए एएसआई कैलाश खटीक के पास कलकीपुरा के दो बच्चों के लापता होने और बाद में पालड़ी क्षेत्र की खदान में उनके शव मिलने वाले संवेदनशील मामले की जांच की जिम्मेदारी थी। इस दुखद घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों और समाज के लोगों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे। माना जा रहा है कि इसी मामले में बरती गई कथित कोताही और लापरवाही के चलते एएसआई व अन्य कर्मचारियों पर यह गाज गिरी है। हालांकि, पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा अभी तक आधिकारिक तौर पर कार्रवाई के वास्तविक कारणों का कोई स्पष्ट खुलासा नहीं किया गया है।


पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत . . .
2026-10-16 17:23:23
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस सम्मेलन में प्रस्तुत किए राजस्थ . . .
2026-10-14 17:51:13
सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी . . .
2026-10-14 17:46:27
अग्रवाल समाज जयपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित; नेमी चंद . . .
2026-10-17 14:44:51
गरबा-डांडिया में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘शक्ति सुरक्षा अभियान . . .
2026-10-16 17:36:50
6 एपीओ RAS को पोस्टिंग; दो आरएएस के तबादले . . .
2026-10-16 17:29:39