It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विपक्ष के पास ना कोई एजेंडा ना विजन, नीति, नियत और नेता भी नहीं - उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
By Lokjeewan Daily - 24-04-2024

- भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के रोड शॉ में हुई शामिल
- सांगानेरी गेट से रेलवे स्टेशन तक जगह- जगह हुआ स्वागत


भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी )। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि विपक्ष के पास ना कोई एजेंडा है ना कोई विजन है। ना नीति है ना नियत है और ना ही उनके पास कोई नेता है। विपक्ष लोगों को भ्रमित काम करने का काम कर रहा है इनके पास कोई तथ्य नहीं है सच्चाई नहीं है। मोदी जी का काम उनका विजन सशक्त व विकसित भारत बनाने का है । यह उनका संकल्प व गारंटी है की वह भारत को बहुत ऊंचे स्तर तक ले जाएंगे। इस पर 10 साल उन्होंने काम भी किया। उनकी योजनाएं भी हर व्यक्ति तक पहुंची है। हर व्यक्ति ने मन बना लिया है की मोदी जी को वोट देंगे। इस बार भी भाजपा इंतिहास रचेगी। बहुत बड़े बहुमत से दामोदर जी संसद में पहुंचेगे। दामोदर अग्रवाल पार्टी के ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता है जिन्होंने पार्टी में बहुत काम किया है। पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है हम सब जानते है की वे अहुत अच्छे बहुमत से जीतेंगे और लोकसभा पहुंच जनता की सेवा करेंगे। उपमुख्यमंत्री बुधवार को भीलवाड़ा में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के के रोड़ शॉ में शामिल होने के लिए आई थी।  सडक़ मार्ग से सांगानेरी गेट पहुंची दिया कुमारी ने दूदाधारी मंदिर में सुबह 11 बजे ठाकूर जी के दर्शन किए। दर्शन के बाद वह खुली जीप में सवार हुई और वहां मौजूद सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जीप में उनके साथ भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, शहर विधायक अशोक कोठारी, मांडल विधायक उदयलाल भडाणा, सांसद सुभाष बहेडिय़ा, पूर्व विधायक विठ्ठलशंकर अवस्थी, नगर परिषद सभापति राकेश मौजूद थे। सांगानेरी गेट से ढोल नगाड़ों के साथ शुरु हुए रोड शॉ में आगे महिलाएं केसरिया साफा पहने, गले में भाजपा का दूपट्टा पहने मूंह पर मोदी का मुखोटा लगाए डीजे पर नाचते-गाते आगे बढ़ रही थी। पुरूष भाजपा की टोपी लगाए, केसरिया दूपट्टा गले में डाले अबकी बार 400 पार जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली मेें अन्य वाहनों में सवार लोग जय भाजपा विजय भाजपा के नारे लगा रहे थे। सांगानेरी गेट पर रैली निकलने के दौरान जमकर पुष्प वर्षा की गई। रैली में महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थी। जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ता गया लोग शामिल होते गए। महाराणा टॉकीज के यहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सांगानेरी गेट, शहीद चौक, धानमंडी होते हुए रोड़ शॉ बड़े मन्दिर पहुंचा जहां दिया कुमारी ने चारभुजानाथ के दर्शन किए। इसके बाद सर्राफा बाजार, गुलमंडी, महाराणा टॉकीज, नेताजी सुभाष मार्केट, गोल प्याऊ चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित अम्बेडकर सर्किल पहुंची। जहां दिया कुमारी व प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। इसके बाद दोनों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।  रोड़ शॉ में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजूपालीवाल, पूर्व अध्यक्ष आरती कोगटा, मधू शर्मा, रामपाल शर्मा, लक्ष्मीनारायण डाड, लादूलाल तेली, प्रवक्ता महावीर समदानी, प्रवक्ता विनोद झुर्रानी, ब्रजराज कृष्ण उपाध्याय, सुनीता कटारिया, किशोर सोनी, रमेश ङ्क्षसधी सहित कई भाजपाई व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। 
कांग्रेस के नेताओं ने जनता का विश्वास खो दिया - अग्रवाल
इस मौके पर मीडिया के माध्यम से प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने कहा कि इस चुनाव में मतदाता मुझे आर्शिवाद देंगे और प्रचंड बहुमत से पुन: तीसरी बार युग पुरूष नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार का गठन होगा। भाजपा के नेता व स्टार प्रचारक भाजपा के हर उम्मीदवार के प्रति बहुत ही गंभीरता से सहयोग करते है। कांग्रेस के पास कोई स्टार प्रचारक है ही नहीं। एक है राहुल भैया उन्हें कोई बुलाना नहीं चाह रहा क्योकि वह आते तो कांग्रेस के लिए और प्रचार हमारा ही करते है। मैने सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र के दौरे का पूरा प्रयास किया। कांग्रेस के नेताओं ने जनता का विश्वास खो दिया। रही बात पानी की तो इतना सफेद झूठ बोलना कांग्रेस को शोभा नहीं देता है। केवल तीन प्रतिशत प्रोजेक्ट का पैसा अशोक गहलोत के 2008 से 2013 के कार्यकाल में पास हुआ। 2009 में उन्होंने संकल्प भी लिया की पानी नहीं आया तो में नहीं आऊंगा। पानी नहीं आया तो वह आए भी नहीं। 15 साल बाद इस तरह की बात पर जनता को कोई भरोसा भी नहीं है। 

अन्य सम्बंधित खबरे