
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मंदिर के बाहर गाय की कटी पूछ मिलने के तीसरे दिन शहर में नियंत्रित स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में 8 संदिग्धों से पूछताछ की और तोडफ़ोड़ , पथराव व जबरन बाजार बंद कराने के मामले में 22 लोगों को हिरासत में लिया। पथराव और लाठीचार्ज में पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र दुष्यंत की माने तो इस मामले में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शहर में गांधीसागर पार्क के सामने रविवार को एक मंदिर के बाहर पशु अवशेष मिलने के बाद से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कल शाम तक आठ लोगों को हिरासत में लिया है और 22 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। घटना के बाद से ही शहर में भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं। प्रशासन शाम तक मामले का खुलासा कर सकता है।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21