It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नारी शक्ति वंदन: आसींद, मांडल, सहाड़ा में वोट देने में महिलाएं आगे
By Lokjeewan Daily - 27-04-2024

- लोकसभा चुनाव: कुल 60.37 फीसदी वोटिंग, 60.83 प्रतिशत पुरुषों व 59.90 प्रतिशत महिला वोटिंग

ललित ओझा

लोकजीवन न्यूज सर्विस, भीलवाड़ा

लोकसभा चुनाव में इस बार नारी शक्ति वंदन। देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में भीलवाड़ा से प्रतिनिधि चुनकर भेजने में महिलाएं अव्वल रही। तीन विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा वोट डाले। आसींद विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में 3.81 प्रतिशत, मांडल में 1.33 प्रतिशत तथा सहाड़ा में 5.18 फीसदी अधिक महिलाओं ने वोट डाला। ये आंकड़े हैं चुनाव विभाग के। भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में कुल 21 लाख 47 हजार 159 में से 12 लाख 96 हजार 228 मतदाताओं ने मत दिया, जो 60.37 प्रतिशत है। इनमें 60.83 प्रतिशत पुरुषों व 59.90 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला। लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 84.75 प्रतिशत मतदान भी आसींद विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 131 गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल गोविंदपुरा के कमरा नंबर 2 में हुआ। वहीं सबसे कम 36.77 फीसदी वोट हिंडौली विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 91 गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल कमरा नंबर 2 कोरमा में पड़े।

किस विधानसभा में सबसे ज्यादा व सबसे कम वोटिंग

आसींद: सर्वाधिक 84.75 प्रतिशत मतदान बूथ नंबर 131 गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल गोविंदपुरा के कमरा नंबर 2 में हुआ। सबसे कम बूथ नंबर 23 गवर्नमेंट सी.हा.सेकंडरी स्कूल बोरेला कमरा नंबर 1 में 43.51 प्रतिशत।

मांडल: बूथ नंबर 273 राउमावि रूपालिया कमरा नंबर 2 में 83.72 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि सबसे कम 42.33 प्रतिशत बूथ नंबर 111 राउमावि चाखेड़ कमरा नंबर दो में।

सहाड़ा: सर्वाधिक 80.24 फीसदी बूथ नंबर 260 राउप्रावि फामडिय़ा खेड़ा देवली के कमरा नंबर दो में, सबसे कम 38.28 प्रतिशत बूथ नंबर 162 राउमावि डेलाणा कमरा नंबर सात में।

भीलवाड़ा: बूथ नंबर 75 राउप्रावि कांवाखेड़ा भीलवाड़ा कमरा नंबर 2 में 80.44 प्रतिशत जबकि सबसे कम 48.72 प्रतिशत बूथ नंबर 78 राप्रावि बापू कॉलोनी हरिजन बस्ती काशीपुरी के कमरा नंबर एक में।

शाहपुरा: बूथ नंबर 86 राउप्रावि कोडाली कमरा नंबर तीन में सर्वाधिक 81.18 प्रतिशत रहा। सबसे कम 42.80 फीसदी मतदान राउमावि प्रतापपुरा के कमरा नंबर पांच में हुआ।

जहाजपुर: सबसे ज्यादा 78.70 प्रतिशत वोट बूथ नंबर 167 राउप्रावि माताजी का खेड़ा कमरा नंबर तीन में पड़े। वहीं सबसे कम 48.82 प्रतिशत बूथ नंबर 212 राउमावि सांखड़ा के कमरा नंबर आठ में।

मांडलगढ़: सर्वाधिक 88.34 प्रतिशत मतदान बूथ नंबर 208 राप्रावि डामटी कमरा नंबर 2 में हुआ, जबकि सबसे कम 41.12 प्रतिशत बूथ नंबर 103 राप्रावि उम्मेदपुरा के कमरा नंबर दो में।

हिंडौली:  सबसे ज्यादा 77.92 प्रतिशत मत बूथ नंबर 214 राप्रावि शोला की जौनपुरिया में पड़े, जबकि सबसे कम 36.77 प्रतिशत बूथ नंबर 91 राउप्रावि कमरा नंबर दो कोरमा में।

कहां-कितने प्रतिशत पुरुष-महिला ने डाले वोट

विधानसभा          कुल मतदाता       पुरुष       महिला  

आसींद                   299387  58.41     62.22

मांडल                     274158  61.21     62.54

सहाड़ा                    255720  52.99     58.17

भीलवाड़ा               287932  65.58     61.35

शाहपुरा                  254073  62.55     60.99

जहाजपुर               249536  60.56     59.44

मांडलगढ़              250092  63.44     58.52

हिंडौली                   276261  61.48     55.36

कुल                        2147159                60.83     59.90

अन्य सम्बंधित खबरे