It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

इस बार न मोदी की आंधी न लहर, शादियां भी, इस वजह से 5.14 प्रतिशत गिरा मतदान
By Lokjeewan Daily - 27-04-2024

- लोकसभा चुनाव: भीलवाड़ा में सर्वाधिक, सहाड़ा में सबसे कम वोटिंग

लोकजीवन न्यूज सर्विस, भीलवाड़ा

लोकसभा में अपना सांसद चुनकर भेजने में इस बार 60.37 फीसदी मतदाताओं ने अपनी भागीदारी निभाई। 39.63 प्रतिशत ने अपना वोट ही नहीं दिया। पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में 65.51 प्रतिशत ने मतदान किया था। जो इस बार 5.14 प्रतिशत गिर गया। ये हाल तब है, जब चुनाव आयोग ने मतदाताओं में जागृति के लिए कई अभियान चलाए। लोकसभा क्षेत्र में शुमार आठ विधानसभाओं की बात करें तो सर्वाधिक रुचि भीलवाड़ा के मतदाताओं ने दिखाई। यहां 63.51 प्रतिशत वोट पड़े। सहाड़ा के मतदाता सबसे उदासीन रहे। वहां महज 55.57 प्रतिशत ने मताधिकार का उपयोग किया। आसींद विधानसभा क्षेत्र में 60.31, मांडल में 61.88, शाहपुरा 61.78, जहाजपुर 60.01, मांडलगढ़ 61.02 तथा हिंडौली में 58.55 प्रतिशत वोटर्स ने वोट डाला। पिछले तीन चुनाव के आंकड़े देखें तो भीलवाड़ा लोकसभा पर 2014 में 62.83 प्रतिशत मतदान हुआ, तब भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लहर थी। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी चली थी, जिस वजह से 2.68 प्रतिशत बढक़र मतदान 65.51 फीसदी हो गया। इस बार न मोदी की लहर न मोदी की आंधी चली। शादियों का सीजन भी था, इस वजह से 5.14 प्रतिशत मतदान गिरा।

तीन चुनावों का मतदान प्रतिशत

विधानसभा          2014       2019       2024

आसींद                   59.38     65.55     60.31

मांडल                     62.62     67.21     61.88

सहाड़ा                    59.85     61.73     55.57

भीलवाड़ा               69.18     66.85     63.51

शाहपुरा                  64.87     69.21     61.78

जहाजपुर               60.83     62.52     60.01

मांडलगढ़              63.88     68.72     61.02

हिंडौली                   62.14     62.25     58.55

कुल                        62.83     65.51     60.37

अन्य सम्बंधित खबरे