It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भारत विकास परिषद उत्तर पश्चिम रीजन की कार्यशाला जयपुर में 11 व 12 को
By Lokjeewan Daily - 28-04-2024

भीलवाड़ा  लोकजीवन । भारत विकास परिषद उत्तर पश्चिम रीजन की सत्र 2024- 25 की  कार्यशाला जयपुर में आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला 11 व 12 मई को होगी। रीजन अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा एवं महासचिव संदीप बाल्दी ने बताया कि यह कार्यशाला सेवा और संस्कार के कार्यों को देखने के लिए बनाए गए सात प्रातों की है। कार्यशाला में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श गोयल ( पूर्व न्यायाधीश), राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गादत्त शर्मा व राष्ट्रीय वित्त मंत्री  महेश बाबू गुप्ता का मार्गदर्शन मिलेगा। इस कार्यशाला में  भारत विकास परिषद के विभिन्न प्रकल्प भारत को जानो, समूह गान प्रतियोगिता, रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, परिवार प्रबोधन और संस्कृति सप्ताह पर विशेष चर्चा होगी। कार्यशाला में सभी सात प्रातों के अध्यक्ष, महासचिव, प्रांतीय उपाध्यक्ष संपर्क,  प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा,  प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कार,  संयुक्त महासचिव, प्रांतीय संगठन सचिव, महिला संयोजिका भाग लेंगे।

विभिन्न पदों का दायित्व सौंपा

केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गादत्त  शर्मा ने  रीजनल संयुक्त महासचिव विनोद आड़ा, शिव अरोड़ा, शिवदयाल मंगल व राष्ट्रीय समग्र ग्राम विकास एवं सेवा के चेयरमेन का दायित्व मुकुन सिंह राठौड़ को सौंपा । 

अन्य सम्बंधित खबरे