It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
-शाम को घर-घर जलेंगे आस्था के दीप
- दीपों से जगमगाएंगे घर आंगन
भीलवाड़ा। शहर समेत जिलेभर में मंगलवार को धनतेरस से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हुई। सुबह सवेरे महिलाओं ने पीली मिट्टी से घर के बाहर दीपक जलाने के स्थान पर लिपाई की घर-आंगन व प्रतिष्ठानों में सुख समृद्धि के लिए मिट्टी के दीपक जलाए गए। वैसे तो धनतेरस के दिन लोग घर में चांदी के सिक्के और बर्तन लाते हैं, लेकिन मेवाड़ में धनतेरस के दिन कुछ अलग ही परंपरा नजर आती है। भीलवाड़ा में महिलाएं सूर्य उदय होने से पहले खाली बर्तन लेकर घर से निकलती हैं और मिट्टी की पूजा कर पीले सोने के रूप में अपने साथ मिट्टी ले आती हैं। मान्यता है की धनतेरस के पर्व मिट्टी का पूजन करने और घर लाने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती है। संजय कॉलोनी क्षेत्र में महिलाएं वीणा खटोड़ की अगुवाई में गायत्री मंदिर परिसर से पीली मिट्टी लाई। उधर सुबह पीली मिट्टी घर लाने के बाद शाम को मंदिरों से लेकर घरों में आस्था के दीप जलाए जाएंगे। धनतेरस के निमित्त बाजारों में मंगलवार सुबह से खरीदारी जोरों पर रही। मुख्य बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। धनतेरस पर करीब करीब 200 करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है। शाम को घर आंगन दीपों से जगमगाएंगे। ये भाईदूज तक जगमग रहेंगे।
धनतेरस पर बाजारों में बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी, वाहनों आदि की जमकर खरीद हुई।
बाजारों में करोड़ों रुपए की खरीदारी हुई। शुभ मुहूर्त में बर्तन, वाहन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदे। खरीदारी देर रात तक चलेगी। धनतेरस पर लोग पहले से बुक वाहन घर ले गए। वाहन शोरूम में चहल-पहल रही। जिले में 800 दुपहिया वाहन बिकने का अनुमान है। सैकड़ों चौपहिया वाहन भी बिके।
धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ, खूब बिके टीवी व फ्रिज
धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। मंगलवार सुबह से बर्तन दुकानों पर भीड़ रही। जिले भर में करीब 4 करोड़ रुपए के बर्तन बिके। उधर बाजारों में एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन की जमकर खरीदारी हुई। विक्रेता ने बताया कि धनतेरस पर वाशिंग मशीन, एलईडी, फ्रीज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री हुई। 30 करोड़ रुपए के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम बिके। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे। विशेषतौर पर चांदी के सिक्के खरीदे। देर रात तक होने वाली खरीदारी से करीब 50 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। दिवाली व शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे।
वर्क की साड़ी बनी पहली पसंद
साड़ी शोरूम पर भी धनतेरस को भीड़ रही। आकर्षक व कम वजन की साडिय़ां ज्यादा बिकी। दुकानदारों के अनुसार महिलाओं को वर्क वाली साडिय़ा ज्यादा भायी। साड़ी का दाम से 3 से 8 हजार रुपए तक है।
रूप चौदस कल, दीपावली 31 को
धनतेरस के बाद बुधवार को रूप चतुर्दशी मनाई जाएगी। महिलाएं रूप निखारेगी। ब्यूटी पार्लरों पर इसे लेकर एडवांस बुकिंग का काम चालू है। दीपावली 31 अक्टूबर व कुछ जगह 1 नवम्बर को मनाई जाएगी। मां लक्ष्मी का पूजन किया जाएगा। दीपोत्सव को लेकर बाजारों में धनतेरस के दिन भी सजावटी सामान, बर्तन, फूल, लडिय़ा, लटकन, कंदील, बांदनवार और लाइटें खुब बिकी।
बाजार गन्ने व फूल से सजे
बाजार में मध्यप्रदेश से गन्ने की बड़ी खेप आई है। गन्ने की बिक्री दीपावली तक होगी। वही बाहर से भी फूलों की बड़ी खेप आई है।
दौसा-गंगापुर रेलमार्ग पर मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा . . .
2025-07-12 13:05:15
मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने जोधपुर में खिलाड़ियों से की सीधी बात . . .
2025-07-11 13:22:08
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल, गुरु पूर्णिमा पर राज्य सरकार गुर . . .
2025-07-10 12:19:22
जयपुर-दुबई फ्लाइट 6 घंटे बाद भी उड़ान नहीं भर पाई . . .
2025-07-12 13:03:33
इटली में नौकरी लगाने का झांसा देकर रुपए ऐंठे . . .
2025-07-12 13:01:17
प्रतापनगर एरिया में आज नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर ममता नागर का घ . . .
2025-07-12 12:59:12