
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । बनकाखेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के चावंडिया गांव में सुबह अज्ञात कारणों के चलते दो बाड़ों में आग लग गई, आग की चपेट में आने से नैनो कार सहित चारा व कुटी जलकर राख हो गए, दमकल की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । कमलेश शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे बाद अज्ञात कारणों के चलते श्यामलाल पिता हजारी पुरोहित व रामकिशन पिता बंशीलाल शर्मा के बाड़े में आग लग गई, ग्रामीणों ने पानी के टैंकर व पास के कुएं की मोटर चला कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल होती गई, आग पर काबू न पता देखकर ग्रामीणों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, भीलवाड़ा से पहुंची दमकल की गाड़ी ने एक और राउंड कर ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, आग लगने से आसमान में दूर तक धुआं दिखाई दिया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक श्यामलाल के बाड़े में दो ट्रॉली चारा, एक ट्राली मक्का की कुट्टी व लकडय़िां जल गई । वही रामकिशन शर्मा के बाड़े में टिन शेड के नीचे रखी नैनो कार, एक ट्राली मक्का की कड़प, दो ट्रॉली खाखला व कुट्टी सहित लकडय़िां आग में जलकर राख हो गई । आग की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए ।
राजस्थान में तीनों बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं के बिलों में अतिर . . .
2025-12-12 12:37:56
प्रदेश की 225 एडवोकेट्स बार के चुनाव आज . . .
2025-12-12 12:31:31
राजस्थान केवल एक डेस्टिनेशन नहीं, निवेश का पावर हाउस भी : शेखावत . . .
2025-12-11 13:04:28
जयपुर में इंटरनेशनल हेल्थ साइकोलॉजी सेमिनार की शुरुआत . . .
2025-12-12 12:43:06
जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी:अब मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ . . .
2025-12-12 12:40:05
जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइट्स स्थगित . . .
2025-12-12 12:33:51