
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । सदर थाना पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर कार से 51 किलो 760 ग्राम डोडा-चूरा बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, सदर थाना अधिकारी उगमाराम को डीएसटी टीम प्रभारी अयूब मोहम्मद ने बताया कि वे, कोटा रोड रुपाहेली चौराहे के आस-पास गश्त कर रहे थे, तभी एक संदिग्ध सफेद कार सवाईपुर की ओर से आती नजर आई। कार को रोकना चाहा, लेकिन नहीं रुकी। कार, कोटड़ी चौराहा से भीलवाड़ा की ओर गई है। कार को रोका जाये। इस सूचना पर थाना अधिकारी ने थाने के सामने नाकाबंदी कर बेरिकेडस लगाये। इस दौरान यह कार तेजगति से आई, जिसे पुलिस ने रोकना चाहा तो चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने कार के शीशे पर डंडा मारा, जिससे शीशा टूट गया। बेरिकेडस लगे होने से चालक ने कार को रोक दिया। पुलिस ने कार सवार दो लोगों से पूछताछ की तो चालक ने खुद को जैसलमेर जिले के आसनोई निवासी भंवरलाल 24 पुत्र गणपत राम दर्जी व उसके साथी ने खुद को बाड़मेर जिले के डोली निवासी सुनील 24 पुत्र भप्पाराम विश्नोई बताया। पुलिस ने दो प्लास्टिक कट्टों में भरा 51 किलो 760 ग्राम डोडा-चूरा सहित कार को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार से दो खुली हुई रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेटें भी जब्त की है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विधायिका की असली ताकत जनता के विश्वास और जवाबदेही में है- वासुदेव . . .
2026-01-20 13:34:59
राजस्थान की उद्यमशीलता प्रवृति को वैश्विक अवसरों में बदलें-राज्यप . . .
2026-01-20 13:32:02
प्रदेश को इस साल मिलेंगे 28 आईएएस . . .
2026-01-17 13:42:21
आरएसपीसीबी द्वारा 'एमिशन ट्रेडिंग स्कीम' (ETS) पर कार्यशाला का आय . . .
2026-01-20 13:39:13
राज्यपाल ने देश के विभिन्न प्रांतों के आदिवासी युवाओं से किया संव . . .
2026-01-20 13:36:45
JLF में गौर गोपालदास बोले-रिश्तों से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं . . .
2026-01-17 13:39:41