
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । आसींद क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह से अपने गांव भीमगढ़ लौट रहे दो युवक सैथूरिया चौराहे के पास बाइक सहित पुलिया से करीब दस फीट नीचे जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कारोई पुलिस ने बताया कि राशमी थाने के भीमगढ़ निवासी सांवरमल 21 पुत्र शंकरलाल सुवालका व कृष 27 पुत्र अमरचंद सुवालका आसींद थाना क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में शरीक होने गये थे। समारोह के बाद दोनों अपनी बाइक से गांव भीमगढ़ जा रहे थे। कारोई थाना सर्किल में सैथूरिया चौराहे के नजदीक ये दोनों बाइक सहित पुलिया से करीब दस फीट नीचे जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सांवरमल की मौत हो गई। कृष को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने सांवरमल का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
राजस्थान में तीनों बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं के बिलों में अतिर . . .
2025-12-12 12:37:56
प्रदेश की 225 एडवोकेट्स बार के चुनाव आज . . .
2025-12-12 12:31:31
राजस्थान केवल एक डेस्टिनेशन नहीं, निवेश का पावर हाउस भी : शेखावत . . .
2025-12-11 13:04:28
जयपुर में इंटरनेशनल हेल्थ साइकोलॉजी सेमिनार की शुरुआत . . .
2025-12-12 12:43:06
जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी:अब मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ . . .
2025-12-12 12:40:05
जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइट्स स्थगित . . .
2025-12-12 12:33:51