
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । बिजौलिया थाना क्षेत्र के राणा जी का गुढा में मंगलवार रात करीब ढाई बजे दो चोर हथियार लेकर टायर पंक्चर की दुकान चलाने वाले विशाल रैगर के घर में घुस गए। एक चोर बरामदे में नजर रखे हुए था, जबकि दूसरा चोर चाकू लेकर सीधा कमरे में घुस गया जहां विशाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ गहरी नींद में सो रहे थे। चोर ने सुनीता के गले में पहने सोने के मांदलिये को छीनने की कोशिश की। इस दौरान सुनीता की नींद खुल गई तो चोर ने उन्हें थप्पड़ मारा और मुंह दबाकर गला घोंटने लगा। पत्नी की हल्की आवाज सुनकर विशाल की नींद टूटी। उन्होंने तुरंत चोर पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ से चाकू गिर गया। लेकिन चोर ने फिर से चाकू उठाकर विशाल पर वार करने की कोशिश की। इस बीच सुनीता के चीखने की आवाज सुनकर दोनों चोर भाग निकले। भागते समय एक चोर ने कमरे में पत्थर भी फेंका। घटना के दौरान विशाल के चार बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, जो शोर सुनकर जागे, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विशाल का कहना है कि 12 जनवरी को भी चोर घर में घुसे थे, गल्ले से 15 हजार रुपए चोरी कर लिए,इससे पहले दीवाली पर 3 हजार और बकरी चुरा ले गए थेद्य परेशान होकर हमने 7 दिन पहले ही घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए थेद्य पहले भी चोरी की एक रिपोर्ट पुलिस में दी गई थीद्य चोरी की वारदात से गांव में दहशत का माहौल ह। थाना अधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के बारे में जानकारी लगी हैद्य मौका मुआयना करा पुलिस की एक टीम गठित कर चोरों की गहनता से तलाश की गई है।
सीआईडी आईबी कॉन्स्टेबल भर्ती : 395 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर . . .
2025-12-05 17:39:50
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ली देवनारायण योजना के अंतर् . . .
2025-12-05 17:35:25
सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सैनिक कल्याण में दें यो . . .
2025-12-05 17:33:31
जयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल . . .
2025-12-05 17:30:17
जयपुर में हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी . . .
2025-12-05 17:27:33
सोबर का जरसी वितरण कार्य क्रम जारी . . .
2025-12-05 10:36:08