
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- कोली समाज ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर में बीती रात लापरवाही से तेज गति से कार चलाकर समाज के दो युवकों को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में बुधवार को कोली समाज सडक़ों पर उतर आया। समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर गंभीर घायलों को हाई सेंटर रेफर कर बेहतर इलाज करवाने और परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग करते हुए कलक्टर को ज्ञापन दिया। कोली समाज विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश कोली के नेतृत्व में दए ज्ञापन में बताया गया कि समाज के दो युवा कृष्णा पुत्र मुकेश कोली उम्र 14 और उसका साथी ललित पुत्र बाबू लाल कोली उम्र 14 साल को रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों लडक़े उसी समय अचेत हो गए उनको आस पास के लोगो ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां े डॉक्टरों ने हाई सेंटर पर ले जाने की सलाह दी जिनको तत्काल इलाज के लिए निकटम हॉस्पिटल रामस्नेही हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया । जिनका उपचार अभी चल रहा है । ज्ञापन में सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करके घायलों को उच्च स्तर पर इलाज करवाने और घायलों को 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विधायिका की असली ताकत जनता के विश्वास और जवाबदेही में है- वासुदेव . . .
2026-01-20 13:34:59
राजस्थान की उद्यमशीलता प्रवृति को वैश्विक अवसरों में बदलें-राज्यप . . .
2026-01-20 13:32:02
प्रदेश को इस साल मिलेंगे 28 आईएएस . . .
2026-01-17 13:42:21
आरएसपीसीबी द्वारा 'एमिशन ट्रेडिंग स्कीम' (ETS) पर कार्यशाला का आय . . .
2026-01-20 13:39:13
राज्यपाल ने देश के विभिन्न प्रांतों के आदिवासी युवाओं से किया संव . . .
2026-01-20 13:36:45
JLF में गौर गोपालदास बोले-रिश्तों से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं . . .
2026-01-17 13:39:41