
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में कुंवा?ा रोड पर रजिस्ट्रार कार्यालय के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए कृष्णा कोली ने शहर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। । इस घटना के बाद परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं कोली समाज में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजन व समाजजनों ने मोर्चरी पर 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, ऐसे में शव पोस्टमार्टम नहीं हो पाया । घटना में घायल एक अन्य किशोर ललित का उदयपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, कुवाड़ा क्षेत्र स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर 28 जनवरी की रात तेज रफ्तार फॉरच्यूनर गाड़ी ने कुवाड़ा रोड़ निवासी कृष्णा कोली 14 पुत्र मुकेश कोली व ललित कोली 17 पुत्र बाबूलाल कोली को टक्कर मार दी। हादसे में ये दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से दो दिन पहले ललित को उदयपुर रैफर कर दिया गया। वहीं कृष्णा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह कृष्णा ने दम तोड़ दिया। इस दु:खद खबर से कृष्णा के परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं कोली समाज के लोगों में भी शोक छा गया। परिजनों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग जिला अस्पताल की मोर्चरी पर जुटे हैं। फिल्हाल कृष्णा के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा सका। गौरतलब है कि इस मामले में हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने फॉरच्यूनर में जमकर तोड?ोड़ की। सुभाषनगर पुलिस क्रेन की सहायता से फॉरच्यूनगर को जब्त कर थाने ले गई, जहां उसे थाने के बाहर खड़ा किया था। देर रात स्कूटी से आये दो अनजान लोगों ने इस फॉरच्यूनर को आग के हवाले कर दिया। आग से फॉरच्यूनर जल गई।
सीएम अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : - राइट टू हेल्थ पर चिकित्सा मं . . .
2026-02-12 13:48:37
12 फरवरी से 10वीं-12वीं सहित कई बोर्डों की परीक्षाओं का आयोजन . . .
2026-02-12 13:41:32
विधानसभा में हंगामा, स्टेट हाईवे टोल फ्री नहीं होंगे . . .
2026-02-12 13:35:34
जयपुर : बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत . . .
2026-02-12 13:50:25
जयपुर में 13-14 फरवरी को मसालों का महाकुम्भ . . .
2026-02-12 13:46:28
JDA विकास: मानसरोवर में 13 लोकेशन पर सौंदर्यीकरण और डेवलपमेंट . . .
2026-02-12 13:43:49