
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । मांडल थाना पुलिस ने चुनाव ड्यूटी के लिए हरियाणा से चित्तौडग़ढ़ जाते समय भीलवाड़ा बाईपास स्थित एक होटल पर हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट करने के मामले में फरार आरोपी गोविंद गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हरियाणा पुलिस के हुकुमचंद कंबोज ने 21 अप्रैल 2024 को मंडल थाने में रिपोर्ट पेश की कि परिवादी सब इंस्पेक्टर हुकम चंद कंपनी के जवानों को लेकर 20 अप्रैल को बस से चित्तौडग़ढ़ चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इस दौरान भीलवाड़ा बाईपास स्थित आशीर्वाद होटल पर खाना खाने के लिए रुके, जहां काउंटर पर बैठे व्यक्ति से बातचीत कर ही रहे थे कि तभी 810 व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर बस में जाकर खुद को बचाया, तभी हमलावरों ने बस पर भी पथराव किया। इस मामले में फरार चल रहे हैं प्रताप कॉलोनी विजयनगर निवासी गोविंद 24 पुत्र इंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में मांडल पुलिस के सत्यवीर सिंह, डीएसटी के हेड कांस्टेबल कालूराम घायल कांस्टेबल रमेश, दीपक, बनवारी लाल व असलम आदि शामिल थे।
सीआईडी आईबी कॉन्स्टेबल भर्ती : 395 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर . . .
2025-12-05 17:39:50
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ली देवनारायण योजना के अंतर् . . .
2025-12-05 17:35:25
सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सैनिक कल्याण में दें यो . . .
2025-12-05 17:33:31
जयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल . . .
2025-12-05 17:30:17
जयपुर में हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी . . .
2025-12-05 17:27:33
सोबर का जरसी वितरण कार्य क्रम जारी . . .
2025-12-05 10:36:08