It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नवागत कलेक्टर ने संभाला कार्यभार, रिलीव होकर पैदल गए बंगले पर
By Lokjeewan Daily - 03-02-2025

लागू होगा सलूंबर मॉडल, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता: कलेक्टर संधू
 भीलवाड़ा लोकजीवन। सलूंबर जिले से ट्रांसफर होकर आए जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने आज सुबह कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर नमित मेहता से चार्ज लिया। इसी के साथ मेहता रिलीव हो गए। उन्हें उदयपुर जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। पेपर टेक्नोलॉजी में बीटेक संधू ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर बेहतर तरीके से क्रियान्वित करना प्राथमिकता रहेगी। वे आम जन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कार्य करेंगे। साढ़े सैंतीस वर्षीय कलेक्टर संधू ने सलूंबर की तरह नवाचार के सवाल पर कहा- यहां जैसे-जैसे नए ईश्यूज सामने आएंगे, उसके अनुरूप टीम वर्क के साथ समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इसे नवाचार मोड में लेंगे। विशेष पाइंट्स पर काम किया जाएगा। 2016 बैच के आईएएस संधू बोले-हमने सलूंबर में विशेष योग्यजन के लिए बहुत बड़ा काम किया था। इसमें सभी विशेष योग्यजन का सर्वे करवा कर जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा था। इस नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना और सम्मान मिला था। हम वैसे ही प्रयास यहां भीलवाड़ा में भी करेंगे। युवा कलेक्टर संधू बोले-सलूंबर में घर-घर सर्वे कराकर योजनाओं की बेहतर क्रियान्विति के लिए पात्र लाभार्थियों को ढूंढक़र लाभ दिलाया था। वैसा ही मॉडल यहां भी विकसित किया जाएगा। फिलहाल हमारी फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्यों को प्राथमिकता रहेगी। इसके कैंप 5 फरवरी से शुरू होने वाले हैं। भीलवाड़ा महोत्सव को लेकर पूछे गए सवाल पर नवागत कलेक्टर ने बताया कि भीलवाड़ा महोत्सव के लिए अब तक जो तैयारियां की गई है, उसकी समीक्षा की जाएगी। इसमें और क्या नई सांस्कृतिक गतिविधि जोड़ी जा सकती है, यह देखेंगे। भीलवाड़ा के पुराने इतिहास व परंपराएं, यदि वे भीलवाड़ा महोत्सव में शामिल नहीं है, तो उसे देखकर जोड़ा जाएगा।
संधू खुद छोडऩे आए नीचे चैनल गेट तक
निवर्तमान कलेक्टर नमित मेहता को कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने विदाई दी। पहले कलेक्ट्रेट सभागार में नए कलेक्टर जसमीत सिंह संधू का स्वागत किया गया। फिर निवर्तमान कलेक्टर नमित मेहता को विदाई दी गई। उन्हें माला पहनाई। संधू स्वयं मेहता को नीचे कलेक्टर कार्यालय के चैनल गेट तक विदा करने आए। 
ढोल-नगाड़ों से जुलूस पुष्पवर्षा कर दी विदाई
फिर मेहता पैदल ही चल दिए, जबकि उनके लिए फूलों से सजी सरकारी गाड़ी तैयार खड़ी थी। अधिकारी-कर्मचारी मेहता को ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा करते हुए कलेक्टर आवास तक छोडऩे गए। इस दौरान एडीएम ओमप्रकाश मेहरा, एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया, जिला परिषद सीईओ चंद्रभान सिंह भाटी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी साथ थे। 
फोटो: कलेक्टर01,02

अन्य सम्बंधित खबरे