
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। भील समाज तहसील क्षेत्र बनेड़ा की ओर से श्री बालाजी महाराज का विशाल सत्संग कार्यक्रम देवा का खेड़ा गांव (रायला) में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित हुआ। 23 जोड़ों ने हवन- यज्ञ पूजन कर आहुतियां दी। जुलूस और कलश यात्रा श्री बालाजी मंदिर से निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए पूर्ण श्री बालाजी मंदिर पर पहुंची। जहां भील समाज का धार्मिक एवं सामाजिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में सामाजिक कुरूतियां दूर करने , शिक्षा के प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्रीकांत व्यास उपखंड अधिकारी बनेड़ा, विशिष्ट अतिथि गोपाल लाल भील राष्ट्रीय महासचिव गुलाबपुरा एवं अध्यक्षता कैलाश चंद्र भील जिला अध्यक्ष राजस्थान समग्र भील वर्ग आरक्षण मंच भीलवाड़ा ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि लेहरू लाल भील जिला प्रमुख प्रतिनिधि भीलवाड़ा, ईश्वर लाल भील जिला महासचिव भीलवाड़ा,रायमल भील जिला संयोजक शिवपुर करेड़ा, पोलू राम भील प्रदेश प्रतिनिधि हुरड़ा , लादू महाराज महाराज काला का खेड़ा,अम्बालाल भील फूलियां कलां, देवीलाल भील कोटड़ी,उदय लाल भील, भीलवाड़ा, नवीन कुमार भील भीलवाड़ा, राजूराम भील आसींद, सांवरलाल भील करेड़ा सहित तहसील क्षेत्र के माता बहिनों एवं पंच पटेलों ने भाग लिया इस अवसर कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव ईश्वर लाल भील ने किया। कार्यक्रम के अंत में आरक्षण मंच के जिला महासचिव ईश्वर लाल भील ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सीएम अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : - राइट टू हेल्थ पर चिकित्सा मं . . .
2026-02-12 13:48:37
12 फरवरी से 10वीं-12वीं सहित कई बोर्डों की परीक्षाओं का आयोजन . . .
2026-02-12 13:41:32
विधानसभा में हंगामा, स्टेट हाईवे टोल फ्री नहीं होंगे . . .
2026-02-12 13:35:34
जयपुर : बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत . . .
2026-02-12 13:50:25
जयपुर में 13-14 फरवरी को मसालों का महाकुम्भ . . .
2026-02-12 13:46:28
JDA विकास: मानसरोवर में 13 लोकेशन पर सौंदर्यीकरण और डेवलपमेंट . . .
2026-02-12 13:43:49