It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शारीरिक शिक्षकों ने 21 सूत्रीय ज्वलंत समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
By Lokjeewan Daily - 06-02-2025

भीलवाड़ा। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।
जिलाध्यक्ष डॉ. नारायण लाल गाडरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी व मुख्य महामंत्री गम्भीर सिंह के निर्देश पर दिए ज्ञापन में 21 सुत्रीय मांगे रखी गई। इनमें उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा का पद नाम अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी  किया जाए। ग्रेड पे लेवल एल 16 की जाए।  प्रत्येक मिडिल स्कूल में प्रधानाध्यापक के बाद दूसरा पद शारीरिक शिक्षक का स्वीकृत किया जाए, छात्र संख्या की बाध्यता हटाई जाए । प्रत्येक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खेल समन्वय में व्याख्याता शारीरिक शिक्षा का पद स्वीकृत किया जाए। प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा के पद स्वीकृत किया जाए। दो और दो से अधिक फैकल्टी वाले विद्यालय में व्याख्याता शारीरिक शिक्षा के पद स्वीकृत के साथी ही तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षा का पद स्वीकृत किया जाए। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए राइट टू प्ले कानून लागू किया जाए। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक मॉडल स्पोर्ट्स स्कूल खोला जाए जिला एवं राज्य प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों का खुराक पत्ता 250 प्रतिदिन किया जाए। कक्षा 6 से 10 तक की स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के निशुल्क पाठ्यपुस्तके सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाए। स्पोर्ट्स कोटे की भर्तियों में नेशनल  खिलाडिय़ोंं को घटते क्रम में दो प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाए। समस्त केडर की स्थानांतरण किए जाए। उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए एनआईएस कोचिंग डिप्लोमा की तर्ज पर एम पी एड कोर्स की अनुमति  पूर्ण वेतन पर दी जाये। राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन के लिए 50 हजार के स्थान पर  2 लाख रुपये दिया जाए। डीपीएड व बीपीएड कोर्स के लिए खेल प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जाए। शारीरिक शिक्षा केडर जिला शिक्षा अधिकारी  व उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा के पदों को पुन: बहाल कर शारीरिक शिक्षा केडर को दुरस्त किया जाये। शारीरिक शिक्षा के समस्त पदों की रिव्यू डी पी सी उसी सत्र में की जाए। 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को खुराक भत्ता राशि निदेशालय स्तर पर स्वीकृत की जावे । क्रमोन्नत विद्यालयो में शारीरिक शिक्षक भर्ती किये जायें। पी एम श्री विद्यालयो में व्याख्याता शारीरिक शिक्षक का पद स्वीकृत किये जायें। सम्भाग मुख्यालयों पर राष्ट्रीय खेल हॉकी के एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान बनवाये जाये।शारीरिक शिक्षको की नई भर्ती की जाए।  यह समस्त मांग राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला भीलवा?ा के शारीरिक शिक्षक प्रदेश मुख्य सलाहकार डॉ तेजराज मेवा?ा जिलाध्यक्ष डॉ नारायण लाल गाडरी प्रदेश संगठन मंत्री कौशल्या सुवालका महामंत्री राजेश ओझा जिला उपाध्यक्ष नरेश ओझा उदय लाल सेन प्रदेश सयुंक्त संघठन मंत्री अशोक कुमार खटीक महिला मंत्री मंजू छीपा  मनीष टांक महादेव लाल भगवान लाल तेली अन्नु खटीक सुनिता दिलीप टांक महेश टांक रुकसाना बानू तख्तपुरा मंजू खटीक मोनिका कोली  कपिल पारीक राधेश्याम कुलदीप जोशी यास्मीन खान संगीता बैरागी ओम प्रकाश टेलर चेतन शर्मा सुरेन्द्र कुमार आदि अनेक शारीरिक शिक्षक ज्ञापन में मौजूद थे।

अन्य सम्बंधित खबरे