
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। गेणोली में स्थित आरबी माइंस के चरागाह भूमि में स्थित होने को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद को लेकर पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में नाप-जोक किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की माने तो माइंस चरागाह भूमि में नहीं होने का खुलासा नाप-जोक के बाद हुआ है। कोटड़ी डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि गेणोली स्थित आरबी माइंस पर सोमवार को सौ से डेढ़ सौ लोग पहुंचे। इन लोगों ने माइंस चरागाह में स्थित होने का आरोप लगाते हुये माइंस की मशीनें बंद करवा दी। इस दौरान कांटे से लौट रहे माइंस के बृजेश वर्मा, इसके साथी भैंरूलाल व रामस्वरुप को रास्ते में रोक लिया और इनके साथ मारपीट कर कैंपर वाहन में तोडफ़ोड़ कर दी। इसे लेकर सीकर निवासी बृजेशकुमार पुत्र महादेव वर्मा ने 100-150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को ग्रामीणों ने कोटड़ी थाने पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस दौरान 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।बढ़ते विवाद को देखते हुयेएएसपी शाहपुरा राजेश आर्य, डीएसपी कोटड़ी प्रमोद कुमार, कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर मीणा के साथ ही 11 पुलिस थानों के जाब्ते की मौजूदगी में पटवारी से उक्त विवादित भूमि का नाप-जोक करवाया गया। इससे खुलासा हुआ कि यह माइंस चरागाह भूमि में नहीं है। साथ ही यह भी सामने आया कि यह माइंस काफी पुरानी है।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15