
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। कुंडियाकलां में बीती रात दो पक्षों के बीच मारपीट में दो लोग घायल हो गये, जिन्हें रायला में उपचार के बाद भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया। रायला पुलिस ने बताया कि कुंडियाकलां निवासी पिंटूसिंह पुत्र गिरधारी सिंह ने प्रेेमशंकर बलाई, मुकेश खटीक आदि के खिलाफ रिपोर्ट दी, जिसमें इन लोगों पर परिवादी के भाई शैतान सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से प्रेमशंकर की पत्नी ने केस दर्ज करवाया। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि पिंटू सिंह, दलपत सिंह आदि लोग बीती रात उसके घर आये औश्र पति प्रेमशंकर को बाहर खींच कर ले गये और मारपीट की। परिवादिया से अभद्र व्यवहार किया। एएसआई ने बताया कि शैतान सिंह व प्रेमशंकर को रायला में उपचार के बाद भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस केस दर्ज किया है। इन मामलों की जांच डीएसपी कर रहे हैं।
सीएम अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : - राइट टू हेल्थ पर चिकित्सा मं . . .
2026-02-12 13:48:37
12 फरवरी से 10वीं-12वीं सहित कई बोर्डों की परीक्षाओं का आयोजन . . .
2026-02-12 13:41:32
विधानसभा में हंगामा, स्टेट हाईवे टोल फ्री नहीं होंगे . . .
2026-02-12 13:35:34
जयपुर : बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत . . .
2026-02-12 13:50:25
जयपुर में 13-14 फरवरी को मसालों का महाकुम्भ . . .
2026-02-12 13:46:28
JDA विकास: मानसरोवर में 13 लोकेशन पर सौंदर्यीकरण और डेवलपमेंट . . .
2026-02-12 13:43:49