
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। लोकजीवन भारद्वाज सोनोग्राफी के निलंबित पंजीयन को बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को समस्त रेडियोलॉजिस्ट सोनोलॉजिस्ट ने कलक्टर को ज्ञापन दिया। मांग नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन में मांंग की गई कि भारद्वाज अल्ट्रासाउंड एंड इमेजिंग सेंटर के निलंबित रजिस्ट्रेशन को बहाल और सीज सोनोग्राफी मशीन को अविलंब पुन: शुरू किया जाए क्योंकि विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट द्वारा पीसीपीएनडीटी नियमानुसार रोगी की जांच कर रिपोर्ट दी गई। आनन फानन में कार्यवाही कर चिकित्सक की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा कर एवं सोनोग्राफी जांच के लिए आने वाले रोगियों को भी असुविधा उत्पन्न कर दी गई है। उक्त प्रकरण से समस्त चिकित्सक समाज मय रेडियालॉजिस्ट्स में रोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की है कि उक्त प्रकरण का अविलंब निस्तारण करे, अन्यथा सभी रेडियोलॉजिस्ट्स एवं सोनोलॉजिस्ट्स दो दिन के पश्चात् सोनोग्राफी कार्य का पूर्णत: बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21