It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

चाय बनाते गैस रिसाव से लगी आग, मां व दो बेटे झुलसे
By Lokjeewan Daily - 19-03-2025

- जवाहरनगर में सुबह हुई घटना
- घायलों को एमजीएच में कराया भर्ती
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के जवाहरनगर में किराए के मकान में बुधवार सुबह गैस रिसाव से कमरे में आग लग गई। इस घटना में मां व दो बेटे झुलस गए। तीनों को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और जानकारी ली। उरअसल,  प्रतापनगर थाना क्षेत्र की जवाहरनगर कॉलोनी में मुलत: उत्तरप्रदेश के ऊन्नई जिले के रहने वाले विवेक दूबे परिवार सहित किराए से रहते है। परिवार के परिचित अजीतसिंह ने बताया कि बुधवार सुबह विवेक काम पर गया हुआ था। पीछे उनकी पत्नी राघिनी 35, बच्चें राघव 10 और कुंज 8 घर पर थे। बच्चें सोए हुए थे जबकि राघिनी ने गैस चुल्हें  को चाय बनाने के लिए चालू किया इसी दौरान संभवतया: गैस नली में रिसाव से आग लग गई और पास रखे बिस्तर जलने लगे इससे राघिनी व दोनों बच्चें झुलस गए। तीनों को मकान मालिक ने एंबुलेंस से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां बर्न वार्ड में तीनों का उपचार किया जा रहा है। तीनों में से रागिनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

अन्य सम्बंधित खबरे