It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हरणी वृद्धाश्रम में भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा
By Lokjeewan Daily - 23-04-2025

भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के मंगरोप रोड स्थित ओम शान्ति सेवा संस्थान वृद्धाश्रम में बुधवार को श्री निबार्क पारमार्थिक सेवा संगठन (ट्रस्ट) के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा का आगाज सुबह 8 बजे हरणी महादेव मंदिर से निकली कलश शोभायात्रा के साथ हुआ, जिसमें हरणी गांव की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाएं भक्तिमय भजनों की धुन पर नृत्य करती हुईं कथा स्थल तक पहुंचीं। वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत हो गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। दोपहर में कथा मंडप में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथावाचक निम्बार्क आश्रम के महंत मोहनशरण शास्त्री ने अपनी अमृतमयी वाणी से भागवत महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने भागवत कथा के महत्व और श्रवण के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।  कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का रसपान कराया जाएगा। कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद, अनेक भक्तों के पावन चरित्र, भगवान के विभिन्न अवतारों की मनोहारी कथाएं और श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। आयोजन समिति के विपिन दीक्षित ने बताया कि कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन और फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अतिरिक्त, समिति ने श्रद्धालुओं से कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पीले और रुक्मणी विवाह के दिन लाल वस्त्र धारण कर उत्सव को और भी दिव्य बनाने का आग्रह किया है।

अन्य सम्बंधित खबरे