It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

दिगंबर जैन मंदिर में शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा होगी विराजमान
By Lokjeewan Daily - 27-06-2025

 भीलवाड़ा लोकजीवन। शास्त्रीनगर स्थित श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शांतिनाथ भगवान की 9 इंची प्रतिमा का 28 जून से 3 जुलाई तक मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के पावन सानिध्य में राधौगढ़ मध्यप्रदेश आयोजित होने वाले पंचकल्याण महोत्सव में प्रतिष्ठा कराई जाएगी। इस हेतु मूर्ति पुण्यार्जक राजेन्द्र, वीरेन्द्र, गौरव, सौरभ छाबड़ा परिवार सहित समाजजनों  द्वारा आज प्रतिमा को प्रतिष्ठा हेतु राधौगढ़ ले जाया गया।श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि शास्त्रीनगर मंदिर का पंचकल्याण भी सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ था तथा उन्हीं के सानिध्य में शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा की प्रतिष्ठा राधौगढ़ पंचकल्याण में होगी।प्रतिष्ठित प्रतिमा  को पट्टाचार्य  विशुद्ध सागर महाराज के परम शिष्य मुनि अनुपम सागर महाराज एवं मुनि निर्मोह सागर महाराज के पावन सानिध्य में शास्त्रीनगर मंदिर में विराजमान किया जाएगा।

अन्य सम्बंधित खबरे