It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शिखर संगम आज, आएंगे राष्ट्रीय पदाधिकारी
By Lokjeewan Daily - 28-06-2025

भीलवाड़ा लोकजीवन। राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला संगठन का शिखर संगम कार्यक्रम रामस्नेही वाटिका में आज दोपहर होगा। इसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित होगा। पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा ने बताया कि  तैयारियों का जायजा राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी ने लिया। प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, और नगर अध्यक्ष डॉ.सुमन सोनी ने बताया कि शिखर संगम कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ (कानपुर), राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी (छत्तीसगढ़), कोषाध्यक्ष किरण लड्डा (दिल्ली), निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी (कोटा), पश्चिमांचल उपाध्यक्ष मधु बाहेती (कोटा), पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा (भीलवाड़ा) अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। भीलवाड़ा जिला, तहसील, नगर, और क्षेत्रीय स्तर की लगभग 200 महिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट प्रभारी जिला सचिव भारती बाहेती और नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने बताया कि दुर्गा वाहिनी की आत्मसुरक्षा कार्यशाला, (यशोदा मंडोवरा) द्वारा संचालित कन्यादान योजना, मेडिकल बैंक का विस्तार, शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना, सेवाश्रम स्कूल के बच्चों हेतु भोजन की प्लेट वितरण, सहित कई महत्वपूर्ण सामाजिक सेवाओं को भी शामिल किया जाएगा।

अन्य सम्बंधित खबरे