It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

टेक्सटाइल कॉलेज के कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन - पेंशन परिलाभ नहीं देने से नाराज हैं कर्मचारी
By Lokjeewan Daily - 28-06-2025

भीलवाड़ा लोकजीवन। माणिक्य लाल वर्मा टेक्सटाइल एंड इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर आज सुबह रिटायर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। पेंशन वेलफेयर सोसाइटी के सानिध्य में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन परिलाभ नहीं दिए जाने से उनमें आक्रोश था। पेंशन वेलफेयर सोसाइटी के  अध्यक्ष प्यार चंद कोली ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 2023 से सभी विभागों में पुरानी पेंशन जारी करने के आदेश जारी किए गए थे। उसी के तहत कॉलेज कर्मचारियों द्वारा विकल्प पत्र भरे गए एवं पेंशन पीड़ी अकाउंट में लगभग 15 करोड़ रुपए जमा कराए गए। यह कॉलेज आरटीयू कोटा का सघंटक महाविद्यालय होने से एवं आरटीयू कोटा में पेंशन लागू नहीं होने से कॉलेज के कार्मिकों को भी पेंशन जारी नहीं हो पाई है। इस कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परिवार चलाने व जीवन यापन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। धरने में पूर्व प्राचार्य शैलेंद्र शर्मा, सचिव वीरेंद्र सिंह चौधरी, सत्य नारायण पाराशर, अमोलक गोयल, पृथ्वी राज शर्मा, मिश्री लाल सैनी, पूर्णा शंकर शर्मा, निशा सांखला, कर्मचारी अधिकारी महासंघ अध्यक्ष राम सिंह मीणा, सचिव गोपाल वर्मा, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व सचिव रमेश चंद सेन, पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, श्याम सुंदर, सत्यनारायण शर्मा, संजय बगरहट्टा, दिनेश चंद्र शर्मा, धन सिंह राजपूत, धनंजय सिन्हा, जुगल किशोर सांखला सहित अनेक कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
पेंशन की आस में 3 कर्मचारी की मृत्यु हो चुकी
कार्मिकों का दुर्भाग्य है कि पेंशन की आस में तीन कर्मचारियों की डेथ भी हो चुकी है। अन्य कार्मिकों को पेंशन नहीं मिलने से  अपनी परिवारिक जिम्मेदारियों को नहीं निभा पा रहे हैं। इसके लिए धरना प्रदर्शन कर प्राचार्य डॉ अरविंद वशिष्ठ को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में शीघ्र पेंशन परिलाभ दिए जाने के आदेश जारी करने की मांग की गई।

अन्य सम्बंधित खबरे