It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

श्रावण का दूसरा सोमवार: गूंजे भोले के जयकारे, उमड़ा आस्था का सैलाब
By Lokjeewan Daily - 21-07-2025

भीलवाड़ा लोकजीवन।  शहर में सावन का दूसरा सोमवार शिव भक्तों के लिए विशेष उत्साह लेकर आया। शहर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। विशेष रूप से जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरनी महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला, जहां दर्शन और अभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।  सुबह से ही हरनी महादेव मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। दूर-दराज से आए श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे, ताकि वे भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सकें और उनका जलाभिषेक कर सकें। कई भक्त कावड़ लेकर भी मंदिर पहुंचे और पवित्र जल से शिवलिंग का अभिषेक किया। मंदिर ट्रस्ट के महादेव जाट, अंकित काल्या समेत सभी ट्रस्ट सदस्यों और स्वयंसेवकों ने भक्तों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। जगह-जगह पानी और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके। शहर के अन्य प्रमुख शिवालयों जैसे अधरशिला, पातोला महादेव, भीमेश्वर महादेव, हरि सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव, मंगलेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इन मंदिरों में भी भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। महिलाओं और बच्चों में भी शिव भक्ति का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। कई जगहों पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

अन्य सम्बंधित खबरे