
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। मांडल थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार में तस्करी की आंशका के चलते दो लोगो को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के कम में एएसपी सहाड़ा रोशनलाल पटेल के निर्देशन में तांडल डिप्टी मेघा गोयल के सुपरविजन में थाना प्रभारी विकम सेवावत के नेतृत्व में गठित टीम ने मांडल क्षेत्र में नाकाबन्दी कर रखी थी। इस दौरान एक सफेद रंग की हुण्डई कम्पनी 120 की कार आसीन्द की तरफ से आई, जिस पर आरजे 14 सीजेड 0164 की नम्बर प्लेट लगी हुई है, जिसको थानाधिकारी मय जाप्ता ने रूकवा कर चैक किया तो दो व्यक्ति कार में बैठे हुए थे। जिनसे कार के दस्तावेज मागें तो एक आरसी पेश की जो संदिग्ध हो फर्जी प्रतीत होने कार पर अंकित चेचिस नम्बर व पेशशुदा आरसी में भिन्नता पाया जाने पर ई-चालान मशीन से कार पर लगी फर्जी नम्बर प्लेट व कार पर अंकित चेचिस नम्बर जांच की गई तो उक्त हुण्डईकार का रजिस्ट्रेशन दिल्ली का होना पाया गया जिस पर कार व फर्जी आरसी को बतोर वजह सबूत जब्त किया जाकर हर दोनों आरोपी दिनेश विश्नोई व विष्णु विश्नोई को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रारम्भिक पुछताछ में पाया गया की हर दोनों मुल्जिमान द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर फर्जी आरसी (फर्जी दस्तावेज) बनाकर अपनी व जब्तशुदा कार की पहचान छुपाकर जब्तशुदा वाहन से अवैध अफीम डोडाचूरा खरीद कर उक्त वाहन को तस्करी के परिवहन में उपयोग में लेते है। पुलिस ने कार जब्त कर इस मामले में जोधपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र बाबुलाल विश्नोई 34 और विष्णु विश्नोई पुत्र रामलाल विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया।
सीएम अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : - राइट टू हेल्थ पर चिकित्सा मं . . .
2026-02-12 13:48:37
12 फरवरी से 10वीं-12वीं सहित कई बोर्डों की परीक्षाओं का आयोजन . . .
2026-02-12 13:41:32
विधानसभा में हंगामा, स्टेट हाईवे टोल फ्री नहीं होंगे . . .
2026-02-12 13:35:34
जयपुर : बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत . . .
2026-02-12 13:50:25
जयपुर में 13-14 फरवरी को मसालों का महाकुम्भ . . .
2026-02-12 13:46:28
JDA विकास: मानसरोवर में 13 लोकेशन पर सौंदर्यीकरण और डेवलपमेंट . . .
2026-02-12 13:43:49