It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

5000 का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
By Lokjeewan Daily - 29-08-2025

भीलवाड़ा। पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। करेड़ा थाना पुलिस ने कारोई थाने में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे 5000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी था। करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में वांछित अपराधियों को पकडऩे के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, पुलिस ने कारोई थाने में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी की पहचान सांवरलाल रेगर (29) के रूप में हुई है, जो ज्ञानगढ़ का निवासी है। दुष्कर्म के इस मामले में लंबे समय से फरार होने के कारण न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। इसके अलावा, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5000 का इनाम भी घोषित कर रखा था। करेड़ा पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत और गुप्त सूचना के आधार पर आखिरकार आरोपी सांवरलाल रेगर को पकडऩे में कामयाबी हासिल की। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य सम्बंधित खबरे