It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

गणेश महोत्सव की धूम जारी, सांझ ढलते ही खनक रहे डांडिया
By Lokjeewan Daily - 30-08-2025

भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर में गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव अब अपने चरम पर है। शहर के कोने-कोने में सजे गणपति पंडालों में सुबह-शाम होने वाली महाआरती के बाद रात में डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसमें शहर के लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं और भक्ति के साथ मनोरंजन का भी आनंद उठा रहे हैं। शहर के माणिक्य नगर में आयोजित होने वाला गणेश महोत्सव इस साल 17वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यहां स्थापित विशाल गणपति प्रतिमा के दर्शन के लिए रोजाना भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह-शाम की आरती के बाद रात में होने वाला डांडिया इसका मुख्य आकर्षण है, जिसमें युवा, युवतियां और हर वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। इस सफल आयोजन के पीछे माणिक्य नगर गणेश महोत्सव समिति का हाथ है, जिसकी पूरी टीम इस महोत्सव को भव्य बनाने में जुटी हुई है। समिति के कोषाध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्ष रोहित सेन, उपाध्यक्ष लखन सोनी के नेतृत्व में सभी सदस्य दिन-रात काम कर रहे हैं। कोषाध्यक्ष सूरज प्रजापत, अखिलेश व्यास, गणेश प्रजापत, ऋ षभ पारीक, निर्मल सिंह हाडा, दीपक बोहरा, अनिल जांगिड़, बाबू प्रजापत, रतन चौहान, सोम कसारा, शिव प्रजापत, कपिल बाल्दी और पूषा लालभी इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महोत्सव में हर दिन रात 8 बजे दीपक पंडित आरती कर रहे है। 

3WTp9-IGguo?si=KtomqrPdLN-vDL2D

अन्य सम्बंधित खबरे