It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शहर में दो दिन सजेगा दिव्य दरबार, रूद्रेश्वर महाराज करेंगे समस्याओं का समाधान
By Lokjeewan Daily - 04-09-2025

भीलवाड़ा। श्री वीरेश्वर धाम, कानपुर के पीठाधीश्वर रुद्रेश्वर महाराज शुक्रवार को भीलवाड़ा में एक दिव्य और चमत्कारी दरबार लगाएंगे। इस दो-दिवसीय आयोजन की शुरुआत गुरु चरण पादुका पूजन के साथ होगी।
गुरुवार काओम जय महाकाल मंगल धाम के 12 शिव अखाड़ा और ओम जय बैरन दरबार, आसींद के महंत  मदन पुरी महाराज और अजब आनंदपुरी गुरुदेव के चरण पादुका पूजन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए  रुद्रेश्वर महाराज ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे वे ओम जय महाकाल मंगल धाम से ओम जय बैरन दरबार, आसींद के लिए प्रस्थान करेंगे, जहंँ गुरु गांधी पूजा और गुरु चरण पादुका पूजा की जाएगी। इसके बाद 5 और 6 सितंबर को संजय कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन, केशव हॉस्पिटल के पास उनका दिव्य और चमत्कारी दरबार लगेगा।  शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे से दिव्य दरबार शुरू होगा। इसी दिन दोपहर 3.15 बजे महंत मदन पुरी महाराज और बौरंग बाबा का आगमन होगा। रात 9.15 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शनिवार  सुबह 6.15 बजे हसमुख योगा कार्यक्रम होगा। दोपहर 12.15 बजे से शाम 4 बजे तक दिव्य चमत्कारी दरबार लगेगा। इस दिव्य दरबार में श्री वीरेश्वर धाम कानपुर के पीठाधीश्वर रुद्रेश्वर महाराज पर्ची के माध्यम से भक्तों की समस्याओं का समाधान करेंगे। यह सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क होगी। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, जिसकी जानकारी रविंद्र काबरा ने दी।  

अन्य सम्बंधित खबरे