It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सांसद के हाथों क्लब फुट से पीडि़त 7 बच्चों को मिले नि:शुल्क जूते
By Lokjeewan Daily - 05-09-2025

भीलवाड़ा। सांसद दामोदर अग्रवाल ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाकर एक अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने महात्मा गांधी अस्पताल में  क्लब फुट  (जन्म से मुड़े हुए पैर) की बीमारी से पीडि़त बच्चों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अक्षय सेवा संस्था द्वारा महात्मा गांधी चिकित्सालय के अस्थि एवं जोड़ रोग विभाग में पिछले एक साल से क्लब फुट से पीडि़त  बच्चों को अस्पताल अधीक्षक डॉ.. अरुण गौड़  के नेतृत्व में निशुल्क विशेष जूते (क्लब फुट श्यू) दिए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत, सांसद दामोदर अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 7 और बच्चों को ये नि:शुल्क जूते प्रदान किए। संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार नागोरी ने बताया कि पिछले एक साल में अब तक कुल 45 बच्चों को ये विशेष जूते दिए जा चुके हैं। संस्था के पास इस बीमारी के149 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। संस्था के मुख्य संरक्षक चंद्रदेव आर्य ने बताया कि कोरोना काल में स्थापित इस संस्था ने कई महत्वपूर्ण जनहित के कार्य किए हैं। इनमें महात्मा गांधी चिकित्सालय को 400 केवीए का ऑटो पैनल डीजी सेट दान करना, तीन बड़े लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित कर 450 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना, 5 ट्रॉली, 5 व्हीलचेयर और 10 ऑक्सीजन सिलेंडर स्टैंड भेंट करना शामिल है। इसके अलावा, भीषण गर्मी के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को दो महीने तक पानी पिलाने का भी कार्य किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वर्षा अशोक सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़़,  नर्सिंग अधीक्षक दुर्गा लाल मीणा,  मुकुट राज सिंह, राज कुमार शर्मा,  सुनील व्यास, दिनेश तिवाड़ी, नंद गोपाल शर्मा, लीला शर्मा, अनीता चौधरी, लोकेश शर्मा, योगेश शर्मा,  बलराज शर्मा,  राधे श्याम पत्रिया, वीरेंद्र शर्मा, नीलेश शर्मा, मनीषा बाकलीवाल, विमला व्यास मौजूद थे। 

अन्य सम्बंधित खबरे