It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शिव विनायक सेवा समिति महिला मंडल ने रखी भजन संध्या
By Lokjeewan Daily - 06-09-2025

भीलवाड़ा. शिव विनायक सेवा समिति महिला  मंडल पुराना हाउसिंग बोर्ड ने गणपति उत्सव में आरती और भजन संध्या का आयोजन किया। विनिता तापडय़िा, अरुणा शर्मा, करुणा बोड़ाना, दिशा अग्रवाल आदि के मधुर भजनों ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। इंद्र नुवाल , राज श्री नुवाल , भावना ,कुसुम लता , रेखा बोड़ाना ने भजनों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। गरबे का आयोजन हुआ, महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में  गरबा नृत्य किया। संस्थापक ज्योति मालीवाल के अनुसार गणपति उत्सव के 10 दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों के लिए भजन गाओ प्रतियोगिता, कहानी सुनाओ प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  उत्सव के दौरान महिलाओं ने देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन कर ऑपरेशन सिंदूर को याद किया। भगवान को छप्पन भोग भी लगाया गया।

अन्य सम्बंधित खबरे