It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अनंत चतुर्दशी आज, विदाई ले रहे गणपति बप्पा
By Lokjeewan Daily - 06-09-2025


- राजेन्द्र मार्ग स्कूल से शाम को निकलेगी शोभायात्रा
- विसर्जन के लिए काइन हाउस व मानसरोवर कुंड तैयार
भीलवाड़ा। शहर में आज अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है।  इसी के साथ आज दस दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन हो गया।  जिला प्रशासन ने मूर्तियां विसर्जन के लिए नगर निगम के काइन हाउस एवं नगर विकास न्यास की मानसरोवर झील के टैंक की सफाई करार्ई।  उधर शाम को श्री गणेश उत्सव एवं प्रबंध सेवा समिति की ओर से शहर में शाम 4 बजे शोभायात्रा निकली जाएगी। मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि तेजाजी चौक में रात 8 बजे आरती होगी। इसके बाद रात 9 बजे बाद ं शास्त्रीनगर के काइन हाउस के कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।   शहर के मुख्य बाजारों में दस स्थानों पर शोभायात्रा पर विभिन्न संगठन की ओर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए अजमेर से 5 क्विंटल गुलाब की पत्तियों मंगवाई है। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट, शहनाई वादक, बैंड बाजे के साथ ढोल धमाके सम्मिलित होंगे।  काइन हाउस के कुंड के जल को शुद्ध करने के लिए गंगाजल व गुलाब इतर डाला जाएगा। इस बार शहर एवं जिले में घरों में प्रतिष्ठानों पर लगी व्यक्तिगत रूप से गणपति की प्रतिमाएं भी विशाल बने कुंड में विसर्जित की जाएगी।
शोभायात्रा का संतों के सानिध्य में होगा स्टेशन चौराहे पर अभिनंदन
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वावधान में गणेश महोत्सव के समापन के बाद शनिवार को आरती के साथ विघ्न विनाशक की विदाई होगी। समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर शहर की गणपति प्रतिमाएं शनिवार  शाम 3 बजे राजेंद्र मार्ग स्कूल में एकत्र होगी। यहां से गणेश प्रतिमा की धूमधड़ाके के साथ शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। रेलवे स्टेशन चौराहे पर संतों की अगवानी में शोभायात्रा का अभिनंदन होगा। शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा मुरली विलास रोड, स्टेशन चौराहा, गुलमंडी, बड़ा मंदिर होते तेजाजी चौक रात 8 बजे पहुंचेगी। यहां आरती के बाद 9 बजे विसर्जन के लिए जाएंगे। पटरी पार मानसरोवर सरोवर स्थित बनाए गए कुंड में गणेश प्रतिमाओ को विसर्जित किया जाएगा।

अन्य सम्बंधित खबरे