
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा। जिले के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। गजसिंहपुरा गांव के पास खारी नदी में नहाने गए पांच लडक़े अचानक नदी के तेज बहाव में बह गए। इस घटना से इलाके में हडक़ंप मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद चार लडक़ों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक 16 वर्षीय लडक़ा अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। घटना गुरुवार शाम की है, जब गजसिंहपुरा गांव के रहने वाले पांच लडक़े खेत से लौटते हुए खारी नदी में नहाने चले गए। लेकिन, नदी में पानी का बहाव काफी तेज था, जिसका अंदाजा उन्हें नहीं था। देखते ही देखते पांचों लडक़े बहाव में फंस गए और बहने लगे। यह देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। लगभग आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद, ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर चार लडक़ों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शंभूगढ़ थाना प्रभारी आशुतोष पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि चारों लडक़ों को बचा लिया गया है, लेकिन 16 वर्षीय सुशील पुत्र जगदीश बलाई अभी भी लापता है। पुलिस ने ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुशील की तलाश शुरू कर दी है।
बनास नदी में बहने से एक युवक लापता, दो को बचाया गया
भीलवाड़ा। जिले में बारिश के बाद नदी-नालों में उफान के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिजोलिया में कबाड़ की नीलामी में हिस्सा लेकर लौट रहे तीन युवक बनास नदी में बह गए। इस हादसे में दो युवकों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि एक युवक अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। यह घटना पारोली थाना क्षेत्र के चेनपुरिया पुलिया के पास गुरुवार रात 8:30 बजे हुई। पारोली थाने के हेड कांस्टेबल रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि पारोली निवासी गौरी शंकर हरिजन, शाहपुरा निवासी निर्मल खटीक और शाहपुरा के ही कैलाश पुत्र भेरू खटीक बाइक से पुलिया पार कर रहे थे। पुलिया पर बनास नदी का बहाव काफी तेज था, जिससे बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और तीनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर गौरी शंकर और निर्मल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, कैलाश खटीक पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। हादसे की सूचना पाकर पारोली और काछोला थानों की पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम की मदद से लापता कैलाश की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक भी तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। हेड कांस्टेबल मीणा ने बताया कि तीनों युवक कबाड़ का काम करते हैं और वे गुरुवार को बिजोलिया में हुई कबाड़ की नीलामी में हिस्सा लेने गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस और बचाव दल लगातार लापता युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।
राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में होंगे कृषि प्रशिक्षण कार्यक . . .
2026-04-21 18:17:05
मुख्यमंत्री 22 अप्रेल को जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान नि . . .
2026-04-21 18:14:41
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा तापमान, हीटवेव . . .
2026-04-20 17:26:38
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 27 अप्रैल को टोंक में हाईट . . .
2026-04-21 18:20:28
जयपुर मे IPL मैच:25 अप्रैल को RR और SRH का मुकाबला,500 रुपए में भ . . .
2026-04-21 18:12:15
बीजेपी की पदयात्रा को पुलिस ने रोका . . .
2026-04-20 17:29:12