It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

विश्व शांति की कामना के लिए महामंगलकारी अनुष्ठान 21 से
By Lokjeewan Daily - 17-09-2025


- मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आएंगे
- ऑनलाइन व ऑफलाइन आज भी होंगे पंजीयन
- पत्रकार वार्ता -
भीलवाड़ा। आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति व श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक समिति सुभाषनगर के तत्वावधान तथा राष्ट्रीय महामंगलकारी अनुष्ठान समिति के प्रायोजन में 21 सितम्बर से भगवान श्री अरिष्टनेमी श्री पार्श्वनाथ महामंगलकारी अनुष्ठान होगा। विश्व शांति एवं जन कल्याण की मंगलकामना से साध्वी कुमुदलता आदि ठाणा के सानिध्य में आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। अनुष्ठान आरसी व्यास कॉलोनी में गेट न.33 के पास स्कूल के नजदीक ग्राउण्ड में सुबह 6.15 बजे से प्रारंभ होकर 22 सितम्बर सुबह 7.15 बजे सम्पन्न होंगा। मंगलवार को साध्वी कुमुदलता . के सानिध्य में पत्रकार वार्ता में इसकी विस्तार से जानकारी दी गई। साध्वी कुमुदलता ने बताया कि पूर्णतया जैन विधि से होने वाले इस अनुष्ठान आयोजन का उद्देश्य जीवन में खुशहाली लाने के साथ हर प्रकार का तनाव दूर करना है। जिनके जीवन में राहु केतु की दशा लगी हुई उनके लिए भी ये अनुष्ठान बहुत लाभकारी एवं मंगलमय होगा। पूर्णतया निशुल्क इस अनुठी आध्यात्मिक साधना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीयन अब बुधवार तक कराया जा सकता है। ऑफलाइन पंजीयन सुभाषनगर स्थानक में सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक एवं दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कराए जा सकते है। अब तक जिले के साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से दो हजार से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से पंजीयन कराया है।इस दौरान अनुष्ठान में भाग लेने वाले श्रावक श्राविका को तीर्थंकर अरिष्टनेमी भगवान की 180 माला एवं तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान की 100 माला फेरनी होगी। महामंगलकारी अनुष्ठान में प्रथम नवकार महामंत्र के प्रथम कलश की स्थापना समारोह अध्यक्ष मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे। पत्रकार वार्ता में साध्वी महाप्रज्ञा का भी सानिध्य प्राप्त हुआ

अन्य सम्बंधित खबरे