It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

उमड़ा शौर्य का सैलाब, हजारों ‘दुर्गा वाहिनियों’ ने भरी हुंकार
By Lokjeewan Daily - 01-10-2025


- हिन्दू हृदय सम्राट राजा सिंह देंगे कट्टर दीक्षा
- भगवा पताका के साथ निकला संचलन
भीलवाड़ा। शक्ति, शौर्य और सनातन संस्कृति के अद्भुत संगम के बीच बुधवार को शहर में दुर्गा शक्ति अखाड़ा के तत्वावधान में विशाल हिन्दू सम्मेलन और शौर्य संचलन का सफल आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहिनों ने भाग लेकर अपनी शक्ति और संकल्प का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आरंभ सुबह 9 बजे माली समाज का नोहरा, नेहरू रोड से भव्य शौर्य संचलन के साथ हुआ। हजारों दुर्गा वाहिनियों ने भगवा पताकाएं लेकर और जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से संचलन किया। संचलन के दौरान पूरा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया। संचलन माली समाज का नोहरा, सांगानेरी गेट, शहीद चौक, बड़ा मंदिर, सर्राफा बाजार, भीमगंज थाना, सूचना केंद्र, छीपा बिल्डिंग, सीताराम जी की बावड़ी से होते हुए हरिशेवा धाम में हिन्दू सभा में परिवर्तित  हुई। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हिन्दू हृदय सम्राट व तेलंगाना के पूर्व विधायक टी. राजा सिंह  टाइगर राजा  रहेंगेे। राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीराम युवा सेना के रूप में उनका संबोधन रहेगा और बहनों को कट्टर दीक्षा प्रदान की जाएगीञ।   मालूम हो कि यह पूरा आयोजन दुर्गा शक्ति अखाड़ा द्वारा 9 वर्ष स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रखा गया था, जिसमें महिला शक्ति के जागरण, कट्टर दीक्षा और कन्या पूजन पर विशेष फोकस  रहेगा। मातृशक्ति ने इस विशाल सम्मेलन में एकजुट होकर हिन्दू धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया है।  

अन्य सम्बंधित खबरे