It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शक्ति पर्व पर शौर्य का प्रदर्शन, विहिप के 70 कार्यक्रमों में लव जिहाद, नशा मुक्ति पर मंथन
By Lokjeewan Daily - 03-10-2025


- दुर्गा वाहिनी ने मनाया स्थापना दिवस
- हर घर में एक शस्त्र रखने का आह्वान
भीलवाड़ा। विजयादशमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल महानगर द्वारा शहर के सातों प्रखंडों में 70 से अधिक स्थानों पर भव्य शस्त्र पूजन और अखाड़ा प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि शस्त्र पूजन का यह पर्व भगवान राम की रावण पर विजय और देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध का प्रतीक है। यह कार्यक्रम हमें साहस, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने की प्रेरणा देता है। भीलवाड़ा महानगर दुर्गा वाहिनी की बहनों ने रामचरण प्रखंड के तिलक नगर और आदर्श नगर में दुर्गावाहिनी स्थापना दिवस के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए। दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका कलावती सोनी ने शस्त्रों के महत्व पर जोर देते हुए हर घर में एक शस्त्र रखने का आह्वान किया। उन्होंने कुटुम्ब प्रबोधन और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर भी अपने विचार रखे।
महानगर मंत्री ओम प्रकाश लड्ढा ने शस्त्र पूजन के महत्व को समझाते हुए लव जिहाद जैसे ज्वलंत विषय पर विचार व्यक्त किए। शस्त्र पूजन और कन्या पूजन के कार्यक्रम आदर्श नगर, नेहरू विहार, तिलक नगर, सिद्धिदात्री मंदिर, हंसमुखी बालाजी मंदिर, शिव मंदिर अरिहंत विहार, देवनारायण मंदिर चंद्रशेखर आज़ाद नगर, शिव मंदिर पथिक नगर सहित अनेक स्थानों पर आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्रांत और विभाग स्तर से ओम प्रकाश बुलिया, विनीत द्विवेदी, अखिलेश व्यास, विजय ओझा, सोनाली जांगिड, लक्ष्मी वर्मा और महानगर के मुकेश प्रजापत, पवन ठाकुर, हितेश नाथ, कलावती सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन शक्ति के इस पर्व पर हिंदू समाज की एकजुटता और शौर्य का प्रदर्शन रहा।

अन्य सम्बंधित खबरे