It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

लुहारिया गांव में कीचड़ फेंकने के विवाद में पत्थरबाजी, 5 घायल
By Lokjeewan Daily - 08-10-2025

भीलवाड़ा। मांडल थाना क्षेत्र के लुहारिया गांव में  घर के बाहर बैठे लोगों पर कीचड़ फेंकने के विवाद ने एक भारी झड़प का रूप ले लिया। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया और चार अन्य को मामूली चोटें आईं, जिससे कुल 5 लोग घायल हो गए। विवाद की शुरुआत में सद्दाम खान के पिता और बहन घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आए और डिब्बे में भरी कीचड़ फेंककर भाग गए। सद्दाम ने बताया कि उनके परिवार और विरोधी पक्ष के बीच पिछले कई महीनों से रास्ता न देने और छोटी-छोटी हरकतों को लेकर विवाद चल रहा था। सद्दाम ने वालिद, दिलशाद, आरिफ, फारूक, मुस्तफा, जिलानी, उस्मान और जावेद के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  6 अक्टूबर यानी मंगलवार को सामने आए वीडियो में देखा गया कि करीब 35 से अधिक लोग पत्थर लेकर सद्दाम के घर की ओर बढ़े। घर के बाहर बैठे लोग तुरंत अंदर भाग गए। हालांकि, सद्दाम और उनके परिवार ने हार नहीं मानी और छत से भी पत्थर बरसाकर विरोध किया, जिससे दूसरा पक्ष पीछे हटने को मजबूर हो गया। इस झड़प के बाद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया। पुलिस फिलहाल घटना के संदर्भ में स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि कार्रवाई में देरी क्यों हुई और 6 अक्टूबर की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है।

अन्य सम्बंधित खबरे