It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ऐतिहासिक पल...महाराणा प्रताप की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण
By Lokjeewan Daily - 16-10-2025


- महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज, यूडीएच मंत्री खर्रा व विश्वराज सिंह मेवाड़ ने किया अनावरण
लोकजीवन न्यूज सर्विस, भीलवाड़ा
नगर निगम द्वारा पांसल चौराहा पर 58 लाख रुपए की लागत से स्थापित वीर शिरोमणी मेवाड़ महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण आज समारोहपूर्वक हुआ। महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी महाराज मुख्य अतिथि थे। नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मेवाड़ दरबार के प्रतिनिधि एवं नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, महंत रामदास रामायणी व लाल जी महाराज कोटड़ी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने हिंदुआ सूरज की मूर्ति से परदा हटाया। ऐसा करते ही हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप की जय, एकलिंग नाथ की जय, जय शिवा सरदार की जय महाराणा प्रताप की, वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि जयकारे गूंज उठे। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी जिला प्रमुख बरजी देवी भील, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिय़ा, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, मांडल विधायक उदयलाल भडाणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, महापौर राकेश पाठक, उप महापौर रामलाल योगी,  आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष शक्ति सिंह कालियास आदि मंचासीन थे। समारोह स्थल पर  अतिथियों के पहुंचते ही ढोल व बरुंदनी वेद विद्यालय के बटुगों ने वेद मंत्रोच्चार से स्वागत किया। गुरु पूजन किया गया। केसरिया साफ पहने पुरुष, महिलाएं भी काफी संख्या में थे। दुर्गा शक्ति की बेटियों ने दंड, तलवार व चक्कर से हैरतंगेज करतब दिखा यह संदेश दिया कि हम किसी से कम नहीं है। जरूरत पड़ी तो अपनी रक्षा खुद कर सकती है। कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य प्रस्तुत कर लोक कला संस्कृति को जीवंत कर दिया। यह पल भीलवाड़ा के लिए मान बढ़ाने वाला रहा।

अन्य सम्बंधित खबरे